फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pay taking more than one teacher on the same PAN card ..

एक ही पैन कार्ड पर एक से अधिक शिक्षक ले रहे वेतन ..

Sun, 28 Jun 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pay taking more than one teacher on the same PAN card ..
जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े का नया मामला सामने आया है। जिले में ऐसे 11 शिक्षक मिले हैं, जिनके वेतन भुगतान के लिए एक ही पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। संबंधित शिक्षकों की जांच कर खंड शिक्षा अधिकारियों से आख्या मांगी गई है। और उन शिक्षकों को अभिलेखों के साथ बीएसए कार्यालय में भी तलब किया गया है। पूरे मामले की जांच वित्त एवं लेखाधिकारी नंद कुमार कुरील को सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश भर के बेसिक शिक्षकों की चल रही जांच के लिए वित्त नियंत्रक बेसिक प्रयागराज ने शिक्षकों को मई महीने के वेतन भुगतान की पूरी रिपोर्ट 21 जून को शासन को सौंपी थी। जांच में प्रदेश भर में एक ही पैनकार्ड पर कई शिक्षकों के वेतन लेने के 192 मामलों का पता चला। इसमें जौनपुर के भी 11 शिक्षक शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने बीएसए से ऐसे शिक्षकों के वेतन संबंधित अभिलेखों की जांच करने को कहा है। करीब पांच दिन पूर्व आए इस पत्र के बाद जिले में जांच भी शुरू हो गई है। विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी नंद कुमार कुरील कतो इसकी जांच सौंपी गई है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे शिक्षकों के सभी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति और निवास प्रमाणपत्र आदि दस्तावेजों की जांच कर आख्या दें। संबंधित शिक्षकों को कार्यालय बुलाकर भी जांच की जाएगी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि एक ही पैन कार्ड पर एक से अधिक शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित जिले में 11 मामले सामने आए हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। कुछ मामलों में आख्या आई है तो उसमें लिपिकीय त्रुटि का मामला सामने आया है। जांच के बाद संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed