{"_id":"6192a462456963225d35d8e0","slug":"pavilion-decorated-with-sugarcane-tulsi-shaligram-marriage-took-place-jaunpur-news-vns6227763134","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से मंडप सजा, हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से मंडप सजा, हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह
विज्ञापन
परमानतपुर में एकादशी के मौके पर तुलसी पूजन करती व्रती महिलाएं। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। देवोत्थान एकादशी सोमवार को जिलेभर में मनाई गई। चार माह तक शयन के बाद भगवान श्रहरि विष्णु का जागरण हुआ तो चारों तरफ खुशियां छा गई। घरों और मंदिरों में गन्ने से मंडप सजाया गया। रंगोली बनाई गई। मंगल गीत गाए गए और तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया गया।
किसानों ने सुबह खेतों में गन्ने की भी पूजा की। इसके साथ ही मांगलिक कार्यक्रम का क्रम शुरू हुआ। देवोत्थान एकादशी का श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। व्रत करने वालों ने प्रात: स्नान के बाद पूजा स्थल को साफ कर आंगन में चौक बनाया। भगवान विष्णु के चरणों का स्थापित करने के लिए रंगोली सजाई गई। गन्ने से मंडप बनाया गया। तुलसी, चौरे की दीपों से सजावट की गई। चुनरी ओढ़ाकर शृंगार किया गया। इसके बाद प्रथम पूज्य गणेश सहित सभी देवी-देवताओं और भगवान शालिग्राम का विधि विधान से पूजन किया। भगवान को तिलक लगाकर नए वस्त्र व नैवेद्य अर्पित किए। आरती करने के बाद भगवान श्री विष्णु को तुलसी अर्पित किया। वहीं, लोगों ने घरों को झालरों से सजाया था। जगह-जगह पटाखे भी छोड़े गए और लोग एक-दूसरे को बधाई भी दिए।
रामभक्तों ने किया पंचक्रोशी परिक्रमा
जौनपुर। शीतला धाम चौकियां में सोमवार को एकादशी के पर्व पर राम भक्तों ने पंचकोशी परिक्रमा कर जय श्री राम का नारा लगाया। शीतला धाम चौकियां से महंगूपुर बड़ा घर चौराहा बलभद्रपुर होते 10 किलोमीटर सीताराम सीताराम करते हुए हाथों में ढोल मजीरा लेकर 10 किलोमीटर की प्रक्रिमा किया। आयोजक अशोक गुप्ता ने बताया कि आज के ही दिन अयोध्या में भी परिक्रमा होती है।