फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Patients increased in hospital

Jaunpur News: अस्पताल में मरीज बढ़े

Fri, 27 Sep 2024 06:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Patients increased in hospital
जौनपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अस्पताल मरीज बढ़ गए हैं। वार्ड में ज्यादा तर बेड भर गए हैं। अस्पताल में वायरल बुखार, सांस के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। बुधवार को ओपीडी में 1117 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सभी बेड भर गए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम नहीं हो रही है। ओपीडी से लेकर वार्ड तक जगह नहीं है। जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए 185 बेड हैं। बर्न वार्ड और डेंगू वार्ड को छोड़ दिया जाए तो करीब 150 बेड पर भर्ती कर मरीजों का इलाज किया जाता है। इस समय लगभग सभी बेड भरे हुए हैं। दिन में तेज धूप से तापमान बढ़ा है तो रात में मौसम ठंडा होने से बुखार और डेंगू का खतरा बढ़ गया है। जिले में तक 90 से अधिक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से लेकर इंडोर, मेडिकल वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं। वार्ड में मरीजों की संख्या पहले से अधिक पहुंच गई है। वार्ड में अधिकतर मरीज बुखार, डायरिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

दवा काउंटर पर लग रही लाइन
जिला अस्पताल की ओपीडी में पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लाइन डेढ़ बजे तक लगी रही। वहीं दवा काउंटर पर भी लाइन लगी रही। निजी क्लिनीकों पर भी भीड़ बढ़ी है। मरीज पहुंच रहे है। जिससे इन दिनों निजी क्लीनिकों पर भी मरीजों की भीड़ दिया दे रही है।

मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण अस्पताल की ओपीडी के साथ ही वार्ड में भी मरीज बढ़ गए हैं। अस्पताल के सभी बेड लगभग भर गए हैं।---डाॅ. केके राय, सीएमएस जिला अस्पताल


मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण अस्पताल की ओपीडी के साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। अस्पताल के सभी बेड लगभग भर गए हैं।---डाॅ. केके राय, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed