फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passengers were stuck for an hour due to the closure of the railway gate

Jaunpur News: रेलवे फाटक बंद रहने से घंटे भर फंसे रहे राहगीर

Sun, 15 Jan 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Passengers were stuck for an hour due to the closure of the railway gate
खेतासराय। पैंसेजर ट्रेन और मालगाड़ी को पास कराने के लिए रविवार को दोपहर में रेलवे क्रासिंग का गेट काफी देर तक बंद रहा। इस कारण सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे करीब एक घंटे तक राहगीर जूझते रहे।
विज्ञापन

वाराणसी-अयोध्या रेल मार्ग पर सूरत-छपरा एक्सप्रेस के खेतासराय स्टेशन पर पहुंचने से पहले अपराह्न दो बजे गेट बंद कर दिया गया। इसी दौरान जौनपुर की तरफ से गोदान एक्सप्रेस आने का संकेत मिला, जिस कारण गेट नहीं खोला गया। इस बीच स्टेशन मास्टर को मालगाड़ी के आने की सूचना मिली। 2:32 पर गोदान एक्सप्रेस को खेतासराय स्टेशन पर रोक दिया गया और मालगाड़ी को पास कराया गया। इस दौरान गेट बंद रहने से सड़क मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीर जाम में फंसे रहे। मालगाड़ी के गुजरने के बाद 2:40 बजे गेट खोला गया तो वाहन चालकों में पहले निकलने की होड़ लग गई। ऐसे में जाम खत्म होने में 15 मिनट से ज्यादा समय लग गया। इस तरह करीब एक घंटे तक राहगीर जाम में जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed