फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passengers inconvenienced due to change of train route

ट्रेन का रूट बदले जाने से यात्रियों की हुई फजीहत

Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Passengers inconvenienced due to change of train route
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कामायनी, सारनाथ, बुंदेलखंड अप ट्रेन का रूट बदले जाने से यात्रियों का काफी परेशानी उठानी पड़ी। इन ट्रेन के कुछ यात्रियों ने टिकट वापस किया तो कुछ प्रयागराज जाकर ट्रेन पकड़ने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रूट स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली वाराणसी कुर्ला कामायनी एक्सप्रेस, मंडुवाडीह ग्वालियर बुन्देलखंड एक्सप्रेस व छपरा दुर्गा सारनाथ एक्सप्रेस रविवार को जंघई स्टेशन नहीं आई। ये ट्रेनें वाराणसी के पास ट्रैक पर काम होने के कारण मंडुवाडीह ज्ञानपुर के रास्ते गईं। जिसके कारण इन ट्रेनों को पकड़ने आए यात्रिओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री काउंटर पर टिकट वापस करके लौट गए, तो कुछ प्रयागराज जाकर ट्रेन पकड़ने के लिए मजबूर हुए। स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह ने बताया की रविवार को कामायनी, बुन्देलखंड, सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का रूट डायवर्ट रहा। जिसके कारण जंघई नहीं आई। जिन लोगों ने टिकट वापस किया, उनके टिकट वापस कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed