फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passenger's condition worsened during train journey

Jaunpur News: ट्रेन में सफर के दौरान यात्री की हालत बिगड़ी, मौत

Mon, 12 Jun 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Passenger's condition worsened during train journey
बिहार राज्य के सोनपुर जंक्शन से साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से अहमदाबाद जा रही महिला की सोमवार को सफर के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। कंट्रोल की सूचना पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने महिला को उतारकर उपचार के लिए शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। बिहार के छपरा जनपद के डरनी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी देवंती देवी (65) पत्नी जयपाल सोमवार को साबरमती एक्सप्रेस के कोच संख्या एस 6 के सीट संख्या 41 व 44 पर अपने परिवार के साथ सोनपुर से अहमदाबाद जा रही थी। जैसे ही ट्रेन आजमगढ़ स्टेशन पार की, महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। कंट्रोल रूम की सूचना पर शाहगंज के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे आरपीएफ ने महिला को उतारकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed