फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Papa What is my fault heartless father beaten son and threw him in canal in jaunpur

पापा…मेरा क्या कसूर: बेरहम बाप ने बेटे की पिटाई की, गला घोंटा, फिर हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया

Sun, 02 Jul 2023 08:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Jul 2023 08:03 PM IST
सार

जौनपुर जिले के कटघर गांव निवासी निसार ने अपने बड़े बेटे रेहान (12) की पिटाई की, फिर गला दबाया और हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया। दो दिन बाद नहर से शव बरामद हुआ तो घटना का खुलासा हुआ। आरोपी ने यह नहीं बताया कि उसने अपने कलेजे के टुकड़े को क्यों मारकर फेंक दिया। 

विज्ञापन
Papa What is my fault heartless father beaten son  and threw him in canal in jaunpur
बच्चे का शव मिलने की सूचना पर पहुंची जौनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में एक बेरहम बाप की ऐसी करतूत सामने आई, जिसे जानकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।  कटघर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने 12 साल के बेटे की पिटाई की, फिर गला दबाया और हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया। दो दिन बाद बच्चे का शव बासूपुर स्थित शारदा सहायक नहर से बरामद किया गया। लंबी पूछताछ के बाद भी आरोपी ने यह नहीं बताया कि उसने अपने कलेजे के टुकड़े को क्यों मारकर फेंक दिया।

विज्ञापन


सुईथाकल कटघर गांव निवासी निसार के दो पुत्रों में रेहान (12) बड़ा था। उसे एक पुत्री भी है। रेनान शुक्रवार को गायब हो गया। किसी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ साइकिल से कहीं गया था। जब परिवार के लोगों ने निसार से रेहान के बारे में पूछा तो मारकर नहर में फेंक देने की बात कही।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भाजपा की नेतागिरी नहीं छोड़ी तो अंजाम मौत होगी, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक को मिली धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो परिवार के लोगों को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन आशंका होने पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। आरोपी ने बताया कि उसने रेहान को मारकर हाथ और पैर बांधने के बाद नहर में फेंक दिया है। रविवार सुबह नहर से शव बरामद किया गया। उसके हाथ और पैर गमछे से बंधे थे। थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। उसने यह नहीं बताया कि क्यों मारा। हर बार अलग-अलग बात बता रहा है।

छह माह पहले सऊदी से लौटा है निसार

Papa What is my fault heartless father beaten son  and threw him in canal in jaunpur
बच्चे की मौत के बाद मर्माहत परिजन - फोटो : अमर उजाला

आरोपी निसार की पत्नी रूबीना की मौत करीब आठ साल पहले ही हो चुकी है। इसके बाद से घर के सामने रहने वाली निसार की बहन ही बच्चों की परवरिश करती है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का भी आदी है। हत्या की बात तो वह स्वीकार रहा है, लेकिन कारण साफ नहीं बता रहा है।

कुछ दिन पहले बहनोई से विवाद की भी बात सामने आई है। पता चला कि विवाद के बाद आरोपी अपने तीनों बच्चों को लेकर कहीं जा रहा था तो उसकी बहन और पड़ोसियों ने रोक लिया था। निसार सऊदी रहता था। अभी छह माह पहले ही घर आया था।

हाथ-पैर न बंधा होता तो बच सकता था रेहान

12 वर्षीय रेहान कक्षा छह का छात्र था। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसने साइकिल से कहीं ले जाकर उसे पीटा था। उसके बाद गला दबा दिया। गला दबाने के बाद भी रेहान जीवित था, लेकिन जब आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया तो उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed