फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Panic at CHC after finding Corona suspect

कोरोना संदिग्ध मिलने के बाद सीएचसी में दहशत

Thu, 23 Apr 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Panic at CHC after finding Corona suspect
केराकत। सीएचसी में बुधवार की सुबह कोरोना संदिग्ध मिलने के बाद लोग दहशत में हैं। ओपीडी और इमरजेंसी में सन्नाटा पसर गया है। लोग अस्पताल जाने से कतरा रहे हैं। डॉक्टर और कर्मचारी भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी केराकत में बुधवार को एक 22 वर्षीय युवक उपचार कराने पहुंचा। पर्ची कटाने के बाद अचानक वह फर्श पर गिर पड़ा। तेजी से सांस लेते हुए वह खांसने लगा। लक्षणों के आधार पर उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में पता चला कि वह युवक मुंबई में ट्रक चलाता था। मंगलवार की देर रात ही मुंबई से लौटा था। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कर स्वास्थ्य टीम ने सैंपल लेकर जांच को भेज दिया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। इस मामले के बाद से सीएचसी में दहशत की स्थिति है। अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी इससे सहमे हुए हैं। इसके चलते ओपीडी व इमरजेंसी में सन्नाटा पसरा हुआ है। मरीज अस्पताल परिसर में जहां-जहां गया था, उस स्थान को चिह्नित कर चूने से घेर दिया गया है, जिससे कोई वहां नहीं जाए। हालत यह है कि चिकित्सक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में ही बैठ कर मरीज देख रहे हैं। अस्पताल कर्मी हर आने वाले पर दूर से ही उसके हावभाव को बड़े गौर से निहारने लग रहे हैं कि कहीं आने वाला मरीज कोई कोरोना से ग्रसित लक्षण जैसा हरकत तो नहीं कर रहा है। चिकित्सक अमित कुमार ने बताया कि बुधवार को मात्र दो ही मरीज अपना उपचार कराने आए थे। बृहस्पतिवार को भी कोई नहीं आया। संदिग्ध मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है। अभी तक उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed