फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pandit Jawaharlal Nehru was the maker of modern India

Jaunpur News: आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू

Sun, 28 May 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pandit Jawaharlal Nehru was the maker of modern India
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। शहर कार्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में भी पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पं नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में पंडित जवाहरलाल नेहरू कई बार जेल गए। आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू आजाद भारत के शिल्पीकार थे। शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा की भारत जब आजाद हुआ तो एक सुई भी नहीं बनती थी। लेकिन उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बना। कई कल कारखाने बने आईआईएम और आईआईटी जैसे विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान दिए। आज उनके बताए हुए रास्ते पर चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर मुफ्ती मेहंदी, सत्यवीर सिंह, अमित मिश्रा,रियाज प्रधान, श्रदुल सम्राट सिंह, नेसार इलाही, संदीप सोनकर, सप्पू सिंह, अमन सिन्हा, शशांक तिवारी, फरहान जिलानी, विशाल खत्री, आदिल, ताहिर, इक़बाल हुसैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बक्शाः क्षेत्र के लेदुका बाजार में प्रांतीय महासचिव विचार विभाग जयशंकर दुबे ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जवाहरलाल नेहरू का देश के प्रति समर्पण सदैव याद रहेगा। स्वतंत्रता आंदोलन के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिससे भारत को मजबूत आर्थिक विकास हुआ। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह, देवराज पाण्डेय, इरफान खान, बबलू गुप्ता, राजेंद्र यादव, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed