फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pandit Janeshwar Mishra was the true soldier of the organization

संगठन के सच्चे सिपाही थे पंडित जनेश्वर मिश्र

Sat, 06 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pandit Janeshwar Mishra was the true soldier of the organization
जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्व. पंडित जनेश्वर मिश्र की जंयती पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके दृढ़ निष्ठा के कारण वह छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध थे। वह कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे।
विज्ञापन

उन्होंने मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, एचडी देवगौड़ा और इंद कुमार गुजराल के मंत्रिमंडल में काम किया। सात बार केंद्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न तो गाड़ी तो और नहीं बंगला। उनके नाम पर लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा पार्क सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के प्रेरणा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा निर्माण कराया गया। जनेश्वर मिश्र का जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया के शुभनथहीं गांव में हुआ था। उनके पिता रंजीत मिश्रा किसान थे। बलिया में प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद 1953 में इलाहाबाद पहुंचे जो उनका कार्य क्षेत्र रहा है। जनेश्वर को आजाद भारत के विकास की राह समाजवादी सपनों के साथ आगे बढ़ने लगी। समाजवादी आंदोलन इतना पगे कि उन्हें लोग छोटे लोहिया के नाम से जानने लगे। कार्यक्रम में हिरालाल विश्कर्मा, राहुल त्रिपाठी, विवेक रंजन यादव, राजेन्द्र टाईगर, रुक्सार अहमद, राकेश यादव, गप्पू मौर्या, विजय सिंह बागी, मनोज मौर्या, कलीम अहमद, भानु प्रताप मौर्या, आरिफ हबीब, मेवालाल गौतम, डा. शबनम नाज, धर्मेंद्र सोनकर, राजेंद्र यादव, आसिफ शाह, अजय मौर्या आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed