फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Panchayat Utsav Bhawan will be built in one of the nine assembly constituencies

Jaunpur News: नौ में से एक विधानसभा क्षेत्र में बनेगा पंचायत उत्सव भवन

Mon, 23 Jun 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Utsav Bhawan will be built in one of the nine assembly constituencies
जौनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से एक नई पहल की गई है। इसके तहत प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पंचायत उत्सव भवन के निर्माण की योजना तैयार की गई है। इसके तहत शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। इस क्रम में जौनपुर जिले की सभी नौ में से किसी एक विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी स्वीकृति शासन स्तर से मिल गई है। यह पंचायत उत्सव भवन तीन हजार वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इसके लिए 1.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह 100 लोगों की क्षमता वाला पंचायत उत्सव भवन होगा। इसमें तीन कमरे, एक हॉल, स्टेज, मंडप के अलावा रसोईघर व शौचालय बनाए जाएंगे। भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसको ऐसी जगह बनवाया जाएगा जहां छोटे-बड़े वाहन आसानी से पहुंच सके। यह भवन न केवल पंचायत की बैठकें और प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रयोग में आएंगे, बल्कि इन्हें सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए भी उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed