फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Panchayat elections: Eight-member team will resolve objections

पंचायत चुनाव : आठ सदस्यीय टीम करेगी आपत्तियों का निस्तारण

Wed, 10 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Eight-member team will resolve objections
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी पदों के लिए प्रकाशित आरक्षण सूची को लेकर आईं आपत्तियों का निस्तारण आठ सदस्यीय टीम करेगी। आपत्तियों के निस्तारण के लिए बुधवार को डीपीआरओ कार्यालय में उसकी छंटनी पदवार शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत के सभी पदों के लिए प्रकाशित आरक्षण सूची को लेकर आई आपत्तियों के निस्तारण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो आपत्तियों का निस्तारण करने का कार्य करेगी। आपत्तियों का निस्तारण सही तरीके से हो सके, इसके लिए पंचायती राज विभाग की ओर से पहले आईं आपत्तियों की पदवार छंटनी करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य डीपीआरओ के नेतृत्व में हो रहा है। आपत्तियों की पदवार छंटनी के बाद उनके निस्तारण का कार्य किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण का कार्य हर हाल में तय तिथि 12 मार्च तक पूरा करने की तैयारी है ताकि संशोधित आरक्षण सूची 15 मार्च को प्रकाशन के बाद शासन को भेजी जा सके।
विज्ञापन

---
टीम में शामिल हैं यह अधिकारी
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के सभी पदों के लिए प्रकाशित आरक्षण सूची को लेकर आई आपत्तियों के निस्तारण के लिए टीम में डीएम अध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे। वहीं सदस्य के रूप में सीडीओ, सीआरओ, डीडीओ, डीएसटीओ, डीपीआरओ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत और जिला विकलांग अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
निस्तारण के दौरान आपत्ति करने वाले नहीं रहेंगे मौजूद
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के सभी पदों को लेकर आई आपत्तियों के निस्तारण के दौरान आपत्ति करने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं रहेगा। सिर्फ गठित आठ सदस्यीय टीम ही आपत्तियों का निस्तारण करेगी।

--
वर्जन...
आपत्तियों की छंटनी का कार्य पदवार शुरू कर दिया गया है। इसके बाद गठित आठ सदस्यीय टीम की ओर से आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। निस्तारण के दौरान आपत्ति करने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं रहेगा। सिर्फ गठित टीम ही मौजूद रहेगी।
संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed