{"_id":"6a24607a78c422d9bf0f21b4","slug":"panchayat-assistants-protest-demanding-increase-in-honorarium-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-156537-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन
विज्ञापन
मानदेय वृद्धि और सेवा नियमावली की मांग को लेकर पंचायत सहायकों का धरना। स्रोत-संवाद
चंदवक। डोभी विकास खंड परिसर में शनिवार को पंचायत सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मानदेय वृद्धि, सेवा नियमावली के निर्माण तथा कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
धरने में शामिल पंचायत सहायक अंकिता सिंह और पूनम भारती ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर उन्हें कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और ऑनलाइन कार्यों का दायित्व निभाना पड़ता है। इसके बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि कई सरकारी कार्यों के संचालन के लिए निजी मोबाइल फोन, इंटरनेट और अन्य संसाधनों का उपयोग करना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
चेतावनी दी कि यदि दो सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। डोभी के एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह ने बताया कि पंचायत सहायकों को वर्तमान में छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। मानदेय वृद्धि के संबंध में ज्ञापन प्राप्त हुआ है, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। प्रदर्शन में अंकिता सिंह, पूनम भारती, दीपांशु यादव, राजू कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य पंचायत सहायक शामिल रहे।