{"_id":"68836a54ed25738736063893","slug":"painful-story-of-wife-killing-her-husband-with-her-lover-in-mumbai-from-jaunpur-2025-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: थप्पड़ के बदले पति के तीन टुकड़े किए, फिर कमरे में दफना कर लगा दी टाइल्स; रूह कंपा देगी ये वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: थप्पड़ के बदले पति के तीन टुकड़े किए, फिर कमरे में दफना कर लगा दी टाइल्स; रूह कंपा देगी ये वारदात
Fri, 25 Jul 2025 04:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 25 Jul 2025 04:59 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले के युवक की मुंबई में हत्या कर शव को दफना दिया गया। इस वारदात को उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया।
विज्ञापन
विजय की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के अभयचंद पट्टी निवासी विजय चौहान की हत्या की कहानी जिसने भी सुनी, उसके रोंगटे खड़े हो गए। विजय की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मुंबई में अपने ही पति को तीन टुकड़ों में काट डाला। इससे भी मन नहीं भरा तो शव को घर के अंदर ही दफनाने के बाद टाइल्स लगवा दिए और बेड लगा दिया।
विज्ञापन
विजय ने दो जुलाई को प्रेमी के साथ पत्नी को देखकर उसे छह थप्पड़ लगा दिए थे। इस पर पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रची। फिल्मी अंदाज में प्रेमी के साथ मिलकर मुंबई के नाला सोपारा में पति की हत्या कर दी। बीते सोमवार को उसी के कमरे में दफनाया गया विजय चौहान का शव मिला था। पत्नी और उसके प्रेमी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विजय की मां ने पहले ही किया था आगाह
मृतक विजय की मां धनपत्ती देवी ने रोते बिलखते बताया कि चार माह के लिए मुंबई में इलाज कराने के लिए वह भी गई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी बहू चमन चौहान व उसके प्रेमी मोनू शर्मा को एक साथ कई बार देखा था। उनको शक हुआ तो उन्होंने बहू से मोनू के संबंधों को लेकर चर्चा की तो उसने ऐसा कोई रिश्ता न होने की बात कही। उसने इस प्रकरण की जानकारी बेटे विजय चौहान को देते हुए आगाह किया कि बहू चमन चौहान से मिलने अक्सर बिहार का कोई युवक मोनू शर्मा आता है। इन दोनों के चाल-चलन सही नहीं लग रहे हैं। अपना उपचार कराने के बाद वह मुंबई से गांव अभयचंदपट्टी आ गईं।
विज्ञापन
बेटे विजय चौहान ने बीते दो जुलाई को फोन पर बताया कि मां तुम सही कहती थी, आज मैंने भी चमन को उसके प्रेमी मोनू शर्मा के साथ देखा। इसके बाद गुस्से में मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद से चमन के व्यवहार में परिवर्तन हो गया था। उसने विजय को ही रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसे कमरे में दफना कर उसके ऊपर से टाइल्स लगाकर बेड रख दिया था।
विजय चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था
मृतक विजय चार भाई थे। सबसे बड़ा भाई अजय चौहान, दूसरे नंबर पर विजय चौहान, तीसरे नंबर अखिलेश चौहान, चौथे नंबर दीपक चौहान है। विजय अपनी पत्नी को लेकर मुंबई के नाला सोपारा के चाल में रहता था, जबकि तीन भाई एक साथ थोड़ी दूर पर रहते थे। दो बहने हैं, बड़ी ज्योति व छोटी बबीता है। घटना के बाद से मां धनपत्ती, पिता अमरसेन, बहन ज्योति, बबीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
भाभी चमन के ऐसे चरित्र का नहीं था अंदाजा-मृतक की बहन बबीता ने बताया कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरी भाभी चमन चौहान का ऐसा भी चरित्र है। वह इस तरीके का कृत्य कर सकती है यह अंदाजा नहीं था। पिछले एक साल से मेरी भाभी के व्यवहार में काफी परिवर्तन देखा गया। बहन बबीता ने बताया कि भाइयों में प्रेम बना रहे इसके लिए विजय व भाभी के साथ मुंबई में अलग रूम खरीदकर रहते थे जबकि तीन भाई एक साथ ही एक जगह रूम लेकर रहते थे। भाई के खाते में 10 लाख रुपये धनराशि भी थी। वह राजगीर का काम करते थे।