फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Paddy is being bought rapidly at the purchasing centers, so far six thousand MT has been purchased

क्रय केद्रों पर तेजी से खरीदे जा रहे धान,अभी तक छह हजार एमटी की हुई है खरीद

Thu, 25 Nov 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Paddy is being bought rapidly at the purchasing centers, so far six thousand MT has been purchased
जौनपुर। जिले में खोले गए क्रय केंद्रों की ओर से तेजी से धान की खरीद की जा रही है। कारण किसान धान की कटाई करने के बाद अब किसान धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। अभी तक छह हजार एमटी धान की खरीद हुई है। जिले में धान की खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के 145 क्रय केंद्र खोल गए हैं। इनकी ओर से किसानों से धान की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख 16 हजार किसान हैं। इनके ओर से एक लाख 47 हजार हेक्टेयर खेत में धान की खेती गई थी। मौसम अनुकूल रहने से इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई है। कुल 36 लाख 75 हजार कुंतल पैदावार हुआ है। वहीं, किसानों को धान बेचने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसके लिए जिले में छह एजेंसियों के 145 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग और पंजीकृत समितियों के 52, एफसीआई के एक, पीसीएफ के 66, पीसीयू के 19, मंडी परिषद के दो, नेफेड के पांच क्रय केंद्र खोले गए हैं। वहीं, एक लाख 33 हजार 500 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिले में धान की खरीद एक नवंबर से शुरू है, जो 28 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान 25 दिनों में कुल छह हजार एमटी की खरीद हो चुकी है। जफराबाद में कबूलपुर साधन सहकारी समिति पर 278 कुंटल धान की खरीदारी हो चुकी है। धान क्रय केंद्र मड़ियाहूं काजीपुर में अब तक 415 कुंतल धान खरीदा गया है। विपणन गोदाम मछलीशहर क्रय केंद्र पर 393 कुंतल धान की खरीद हो चुकी हैं। बदलापुर धान क्रय केंद्र पर 36 किसानों से 16 सौ कुंतल धान की खरीद हुई है। ऊदपुर घाटमपुर निवासी दयाराम यादव ने 50 कुंतल, बलुआ के राहुल यादव 30 कुंतल, सुदामा यादव 50 कुंतल और दूधनाथ यादव 40 कुंतल धान बेचने पहुंचे थे। मुफ्तीगंज के विपणन गोदाम अहन क्रय केंद्र पर 1300 कुंतल धान की खरीद हुई है। राजकीय धान खरीद केंद्र डोभी में 2872 कुंतल धान की खरीद हुई है। अभी तक 350 किसानों ने पंजीकरण कराया है। मीरगंज में ग्राम पंचायत रामपुर खुर्द के साधन सहकारी समिति पर राजकीय धान क्रय केंद्र खोला गया है। जिस पर अभी तक एक किसान से सिर्फ 34 कुंतल धान की खरीद हुई है। केराकत के सिहौली स्थित विपणन केंद्र पर बनाए गए धान क्रय केंद्र पर अभी तक 42 किसानों से 2700 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है। बक्सा के सहकारी समिति सुजियामऊ, चुरावनपुर, विरभानपुर, नौपेड़वा आदि क्रय केंद्रों पर धान की खरीद हो चुकी है। अभी तक लगभग 900 कुंतल धान की खरीद हुई है। राजाबाजार के महराजगंज के एफसीआई धान क्रय केंद्र पर 4055 कुंतल धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed