फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Overall development of the country is happening under the leadership of PM Modi: Nandi

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा सर्वांगीण विकास: नंदी

Mon, 29 Jan 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Overall development of the country is happening under the leadership of PM Modi: Nandi
औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। पिछले नौ वर्षों में देश ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। नंदी सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को लोकसभा की क्लस्टर बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि पीएम व सीएम की योजनाओं और उनके सफल क्रियान्वयन से विपक्ष विचलित है। राष्ट्रीय सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करना होगा। केंद्र में एक बार फिर दोबारा से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। जिला प्रभारी संतोष पटेल ने कहा कि सरकार ने संकल्पना को साकार किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब पिछड़े व अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ने कहा कि जिस तरह से भाजपा की स्थिति और संकल्प है उस हिसाब से उत्तर प्रदेश में भाजपा बहुमत हासिल करेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, सांसद बीपी सरोज, रमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव मिश्रा, सुषमा पटेल, गुलाब सरोज आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की।

..................
मंत्री नंद गोपाल नंदी का स्वागत
मछलीशहर। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को मछलीशहर लोकसभा कलस्टर का प्रभारी बनाए जाने के बाद मछलीशहर में पहली बार आगमन पर सांसद बीपी सरोज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वह रविवार को पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, रोशन दुबे, डा. आरबी चौहान, भूपेंद्र सिंह, संतोष जायसवाल, हरिओम गुप्ता, रामचंद्र बिंद, सौरभ सिंह आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed