फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Organised a rally to tell about ways to prevent diseases

Jaunpur News: रैली निकालकर बीमारियों से बचाव का तरीका बताया

Wed, 02 Jul 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Organised a rally to tell about ways to prevent diseases
माैसमी बीमारियों से बचाव के लिए मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। टीबी अस्पताल परिसर से सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान कीड़ों (मच्छर, मक्खी ) या अन्य जीवों के काटने या छूने से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। जिले भर में सफाई अभियान चलेगा। सीएमओं डा. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संचारी अभियान के दौरान साफ सफाई के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान लोगों को बीमारी के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा पंचायती राज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, नगर विकास विभाग, पशुपालन, बाल विकास , शिक्षा विभाग, दिव्यांग कल्याण , कृषि , सिंचाई , खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सूचना अपने निर्धारित कार्य एवं दायित्व के अनुसार कार्य योजना बनाकर कार्यवाही कराएंगे।
विज्ञापन

संचारी अभियान का उद्देश्य अंतर विभागीय सहयोग से वेक्टर जनित एवं संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के लिए निरोधात्मक कार्यवाही साफ सफाई, झाड़ी की कटाई, एंटी लारवा छिड़काव एवं जन जागरूकता कराया जाना है। दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसमें बुखार के रोगियों का चिन्हीकरण, सर्दी जुकाम लक्षण युक्त व्यक्तियों, क्षय रोग से ग्रसित व्यक्तियों, कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा। अत्याधिक मच्छर घनत्व वाले घरों का चिन्हीकरण कर अंतर विभागीय सहयोग से मच्छर रोधी गतिविधियां संपन्न कराई जाएंगी। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेक्टर बॉर्न डॉक्टर बीसी पंत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed