फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Operation Kaveri it was enough to say only Modi and India incident of youths from Sudan

Operation Kaveri: परेशानी आने पर सिर्फ मोदी और इंडिया कहना ही काफी होता था, सूडान से लौटे युवकों की आपबीती

Mon, 01 May 2023 11:51 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 May 2023 11:51 AM IST
सार

सूडान के खारतून और शोभा में फंसे जौनपुर जिले के दो लोग सकुशल घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जैसे सड़क पर कुत्तों को रौंदते हुए वाहन निकल जाते हैं वही हाल वहां आम आदमियों का हो चुका है। आने के क्रम में रास्ते में जहां दिक्कतें हुई सिर्फ मोदी और इंडिया कहना ही काफी होता था। 

विज्ञापन
Operation Kaveri it was enough to say only Modi and India incident of youths from Sudan
सूडान में ऑपरेशन कावेरी - फोटो : ANI

विस्तार

हिंसाग्रस्त सूडान के खारतून और शोभा में फंसे यूपी के जौनपुर जिले के दो लोग रविवार को सकुशल घर पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने केंद्र व राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। इनके लौटने पर परिवार में लोगों में खुशी का माहौल है। बक्शा क्षेत्र के दरियावगंज गांव निवासी राजेश कुमार सिंह रविवार को सकुशल दिल्ली से घर पहुंच गए। मां, पत्नी सुनीता व बच्चों को देख उनके खुशी के आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन


राजेश ने सूडान का हाल बताया तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। राजेश ने बताया कि शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही सरकारी साधन से उत्तर प्रदेश भवन ले जाया गया। जहां पहुंचने पर स्वागत हुआ। चाय, पानी व स्नान के बाद भोजन मिला। कार से छह लोगों में दो को कानपुर, एक को ढकवा में उतार मुझे घर तक सकुशल छोड़ा गया।

विज्ञापन

बिना नहाए खाए कई दिन रहना पड़ा

राजेश ने खारतून का हालात बयां करते हुए बताया कि जैसे सड़क पर कुत्तों को रौंदते हुए वाहन निकल जाते हैं वही हाल वहां आम आदमियों का हो चुका है। कितने दिन बिना नहाए खाए रहना पड़ा। बारूद के धुएं से आंख में जलन से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। मौत को प्रत्यक्ष देख बचने की आस छोड़ राजेश घर भी बात करने का प्रयास कम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गिर रहे थे बम के गोले, बरस रही थीं गोलियां: सुलगते सूडान से चंदौली लौटे युवक की आपबीती, कहा- सरकार ने बचाई जान

Operation Kaveri it was enough to say only Modi and India incident of youths from Sudan
अपने परिवार के साथ राजेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

राजेश ने बताया कि वहां बिजली व इंटरनेट व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। खाने के लाले पड़ गए थे। रास्ते में जहां दिक्कतें हुई सिर्फ मोदी और इंडिया कहना ही काफी होता था। सरकार के ऑपरेशन कावेरी के तहत भारी सुरक्षा के तहत पानी के जहाज से सऊदी के जेद्दा एयरपोर्ट पहुंचाया गया। किसी की जेब में एक रुपये भी नहीं था। वृद्ध मां चंद्रावती सिंह बेटे को सामने पाकर जहां बेहद खुश दिखी, वहीं पत्नी सुनीता सिंह के खुशी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुत्री ज्योति, बेटा वीरू सिंह, गोलू सिंह व भाई-भाभी राजेश को सकुशल घर वापसी पर बेहद खुश नजर आए।

बीते अगस्त में सूडान गए थे राकेश

सूडान में फंसे क्षेत्र के गैरवाह निवासी राकेश कुमार भी रविवार को सकुशल घर लौट आए। राकेश बीते अगस्त में सूडान के शोभा शहर में प्लंबर का काम करते थे। राकेश बताते हैं कि शोभा में हालात खारतून जैसे तो नहीं थे, लेकिन रोजाना उड़ रही अफवाहों से डर का माहौल पैदा हो गया था।
 

सरकार के ऑपरेशन कावेरी शुरू करने के बाद तमाम लोगों को कंपनी की बस से पहले फौज के एयरबेस पर पहुंचाया गया। वहां से फिर सऊदी अरब के जेद्दा एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद वहां से दिल्ली और फिर घर तक पहुंचाया गया। राकेश के सकुशल घर आने के बाद पत्नी प्रमिला, पिता मनीराम व उनके तीन बच्चे क्रमश: खुशी, अंशू व दिव्यांशु ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed