फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Open schools, fees will not increase

दो कर्मचारियों के साथ खुले स्कूल, नहीं बढ़ेगी फीस

Thu, 07 May 2020 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Open schools, fees will not increase
खुले निजी स्कूलों के कार्यालय, नहीं बढ़ेगी फीस
विज्ञापन

पब्लिक स्कूल एसोसिएशन और प्रशासन की बैठक में हुआ निर्णय
सिर्फ दो स्टाफ की रहेगी ड्यूटी, फीस, एडमिशन सहित अन्य औपचारिकताओं को करेंगे पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। लॉक डाउन के तीसरे चरण में बाजारों को खोलने के बाद अब शिक्षण संस्थाओं में भी कामकाज बृहस्पतिवार से शुरू करा दिया गया है। फिलहाल निजी स्कूलों के कार्यालय ही खुलेंगे। इसमें भी सिर्फ दो स्टाफ की ड्यूटी रहेगी। यह विद्यालय में फीस, एडमिशन सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करेंगे। शासन के निर्देश के बाद पब्लिक स्कूल एसोसिएशन और जिला प्रशासन के मध्य हुई बैठक में यह सहमति बनी है। इस दौरान कर्मचारियों व अभिभावकों के लिए मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग के मानक का पालन करना अनिवार्य रहेगा। कोई भी विद्यालय फीस नहीं बढ़ाएगा।
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए 24 मार्च से ही जिले के सभी शिक्षण संस्थान बंद है। सामान्य स्थिति में अप्रैल से ही नए सत्र की शुरुआत हो जाती थी। विद्यालय में दाखिला, कॉपी-किताब, सेलेबस आदि की जानकारियों के साथ पढ़ाई भी आरंभ करा दी जाती थी, ताकि गर्मी की छुट्टियों में बच्चे घर रहकर भी पढ़ाई कर सकें। इस बार अब तक दाखिला ही पूरा नहीं हो पाया है। लगातार बंद के कारण पढ़ाई पिछड़ती जा रही है। इसके मद्देनजर शासन ने गत सप्ताह निर्देश जारी किया था। इसके अनुपालन के लिए प्रशासन ने पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग बैठक कर रुपरेखा तैयार की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना व डॉ. सीडी सिंह ने बताया कि सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश आरंभ कर दी गई है। शासन ने फीस माफ नहीं की है, लेकिन कोई भी विद्यालय इस वर्ष फीस नहीं बढ़ाएगा। अगर किसी ने बढ़ी फीस ली है तो उसे समायोजित किया जाएगा। अभिभावक अपनी सुविधानुसार विद्यालय जाकर बच्चों का प्रवेश करा सकते हैं। विद्यालय के कार्यालय सुबह 9 से दो बजे तक खुलेंगे। इस दौरान सिर्फ दो कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
कॉपी-किताब की दुकानें भी खुलीं
जौनपुर। बच्चों की पढ़ाई के मद्देनजर डीएम ने राशन, किराना, सब्जी, फल की तरह ही कॉपी, किताब की दुकानों को भी सुबह 10 से पांच बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। बुधवार की देर रात जारी इस आदेश के तहत पहले दिन कुछ इलाकों में दुकानें खुली भी रहीं, मगर ज्यादातर दुकानें बंद थी। शुक्रवार से इसका असर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed