फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Only then will there be arrangement for parking, there will be a permanent solution to get rid of the jam.

पार्किंग का हो इंतजाम तभी जाम से मुक्ति का होगा स्थाई समाधान

Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Only then will there be arrangement for parking, there will be a permanent solution to get rid of the jam.
कोतवाली चौराहे पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। करीब चार किलोमीटर में फैले शहर में साढ़े तीन लाख से ज्यादा की आबादी है। हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन दूसरे जनपदों से भी विभिन्न कामों से आते हैं, लेकिन बाजार आने वाले लोगों को खरीदारी करते समय वाहन पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। नगर क्षेत्र में कहीं भी पार्किंग का इंतजाम न होने के कारण जाम से मुक्ति दिलाने के सभी प्रयास विफल साबित होते हैं। कभी मुख्य बाजार में तो कभी कोतवाली चौराहा के पास जाम की समस्या होती है। कई बार तो जाम भले नहीं लगता, लेकिन यातायात इतना धीमा हो जाता है कि लोग परेशान रहते हैं। यानी जाम की समस्या से मुक्ति का स्थायी समाधान तभी होगा जब पार्किंग का इंतजाम होगा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कुछ साल पहले जाम की समस्या का समाधान कराने के लिए अधिकारियों की विशेष बैठक की गई थी। उसमें तय हुआ था कि शाही किला के पीछे वाले हिस्से में पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। बाहार से जो भी लोग खरीदारी करने आएंगे वे यहीं वाहनों को खड़ा करके बाजार में जाएंगे, लेकिन वहां पार्किंग स्थल नहीं बन सका। हालांकि बाद में वहां वेंडिंग जोन जरूर बना दिया गया। बड़ी बात तो यह कि जिनके लिए वेंडिंग जोन बनाया गया है वे अभी यहां गए ही नहीं। बाजार में जहां-तहां दुकान लगाते हैं। ऐसे में अक्सर जाम लगता है। नगर के लोगों की मानें तो जब तक योजनाएं धरातल पर नहीं बनेंगी तब तक इस तरह की समस्याएं रहेंगी। सोमवार को कोतवाली चौराहा, टीडी कॉलेज रोड, सब्जी मंडी के पास दोपहर करीब हल्का जाम रहा। हालांकि यातायात पुलिस की सक्रियता के कारण जाम ज्यादा देर तक नहीं रहा।
विज्ञापन

कारगर हो रहा है गूगल मैप वाला प्लान
शहर में जाम से मुक्ति के लिए अभी कुछ ही दिन पहले गूगल मैप से जाम की समस्या का समाधान कराने की योजना बनी। उसका काफी हद तक लाभ मिल रहा है। सोमवार को इसी की देर रही कि यातायाम धीमा भले हुआ, लेकिन ज्यादादेर जाम नहीं लगा। जगह-जगह तैनात यातायात पुलिस जाम को हटवाती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल मैप के जरिए जाम की स्थिति देखी जाती है। इससे काफी मदद मिल रही है। उसी के अनुसार जाम हटवाया जाता है। दुकानदारों से कहा जा रहा है कि आने वाले ग्राहकों को वाहन किनारे लगाने के लिए कहें। जहां बेसमेंट है वहां इसका उपयोग करवाने के लिए कहा जा रहा है, जिससे जाम की समस्या हल हो सके।
- जीडी शुक्ला, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed