फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Only the traveler who does charity is praised: Prem Bhushan Maharaj

परमार्थ करने वाले पथिक की ही गाई जाती है कीर्ति : प्रेमभूषण महाराज

Mon, 11 Nov 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Only the traveler who does charity is praised: Prem Bhushan Maharaj
बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीरामकथा का रविवार को शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण महाराज ने पहले दिन परमार्थ का मर्म समझाया।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे शुरू हुई कथा में प्रेम भूषण महाराज ने कहा कि जगत के हर जीव में भगवान का वास है, लेकिन मनुष्य शरीर अद्भुत है। इस शरीर के माध्यम से मनुष्य अपना लोक और परलोक दोनों सुधार सकता है। किसी अन्य जीव के लिए यह संभव नहीं है। बाकी 84 लाख योनियों को भोगी कहा गया है। इनके लिए अपने कर्म का कोई बंधन नहीं होता। उन्हाेंने वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रामकथा को जिस रूप में श्रवण करेंगे, उसी रूप में उसका फल मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर हमारे घर में माता-पिता हैं तो वहीं हमारे भगवान हैं। रामचरित मानस में यह बताया गया है कि माता-पिता, गुरु और अपने से बड़ों की आज्ञा मानने वाले सदा सुखी रहते हैं। इस मौके पर काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक जौनपुर अजीत, प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र, सेवाभारती के अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह, प्रांत शारीरिक प्रमुख संतोष, डॉ. वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed