फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Online studies will start before the session starts, Prof. TN Singh took over as the vice-chancellor of the former

सत्र शुरू होने से पहले ऑनलाइन पढ़ाई होगी प्रारंभ, प्रो. टीएन सिंह ने संभाला पूविवि के कुलपति का कार्यभार

Sat, 01 Aug 2020 08:33 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Online studies will start before the session starts, Prof. TN Singh took over as the vice-chancellor of the former
पूर्वांचल विश्वविद्याल का कार्यभार संभालते प्रो. टीएन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. त्रिलोकनाथ सिंह ने शनिवार को निवर्तमान कुलपति प्रो. राजाराम यादव की मौजूदगी में कार्यभार संभाल लिया। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल इसकी प्रक्रिया पूरी करवाई।

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे पहुंचे प्रो. त्रिलोकनाथ सिंह का विवि के अधिकारियों, शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने निवर्तमान कुलपति प्रो. राजाराम यादव से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सबसे बड़ी चुनौती शिक्षण सत्र को सुचारु करने की है।
विज्ञापन



सत्र शुरू कराने के अलावा ऑनलाइन पढ़ाई प्रारंभ कराई जाएगी। परीक्षाओं के प्रति ऊहापोह की स्थिति  जल्द खत्म की जाएगी। उन्होंने वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अमृतलाल और डॉ. केएस तोमर से अनौपचारिक बातचीत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed