फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   oneway traffic will start from today

सिपाह में आज से होगा वनवे

Mon, 14 Dec 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
oneway traffic will start from today
जौनपुर। शहर में जाम की समस्या जटिल होती जा रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने सिपाह में सोमवार से एकल यातायात की व्यवस्था शुरू करने का फैसला किया है। पचहटिया की तरफ से शहर की ओर आने वाले वाहन सेंट पैट्रिक स्कूल के पास से रेलवे अंडर पास होकर आएंगे जबकि शहर से पचहटिया की तरफ जाने वाले वाहन मुख्य मार्ग से होकर गुजरेंगे। अब तक रेलवे क्रॉसिंग से बचने के लिए दोनों तरफ के वाहन अंडरपास से ही गुजरते थे।
विज्ञापन

शहर में रोजना जाम लगता है। इसकी मुख्य वजह रेलवे क्रासिंग मानी जाती है। नासूर बनी जाम की समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अब नया प्लान तैयार किया है। यातायात प्रभारी वीरेंद्र बरवार ने बताया कि जाम के सभी प्वाइंट को चिह्नित किया गया है। उनका अध्ययन करके समस्या के समाधान के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर सिपाह में भी अक्सर जाम लगता है। यहां जाम लगते ही पूरा शहर जाम की चपेट में आ जाता है। देखा गया है कि रेलवे क्रॉसिंग से बचने के लिए दोनों तरफ के छोटे-बड़े सभी वाहन सिपाह अंडरपास से ही होकर गुजरते हैं। अंडरपास संकरा है। लिहाजा दो वाहनों के आमने-सामने आने पर जाम लग जाता है। इस मार्ग को वन-वे (एकल) किया जाएगा। ऐसा होने पर एक तरफ के वाहन अंडरपास से आएंगे और दूसरी तरफ के सीधे मुख्य मार्ग से जाएंगे। अंडरपास के दोनों छोर पर यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी। यह व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed