फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One radiologist is responsible for two hospitals, 75 ultrasound examinations daily

Jaunpur News: एक रेडियोलाजिस्ट पर दो अस्पतालों की जिम्मेदारी, रोज 75 अल्ट्रासाउंड जांच

Sat, 09 Dec 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
One radiologist is responsible for two hospitals, 75 ultrasound examinations daily
जौनपुर। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के अलावा किसी भी सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला अस्पताल में मशीन तो लगी है, लेकिन रेडियोलाजिस्ट का पद कई साल से खाली पड़ा है। जिला महिला अस्पताल में तैनात रेडियोलाजिस्ट ही जिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड करते हैं। दोनों अस्पतालों में रोज करीब 75 अल्ट्रासाउंड जांच होती हैै। सीएचसी केंद्रों पर जांच की सुविधा नहीं होने की कारण मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सात से आठ सौ रुपये देने पड़ते हैंं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर दिन 40-50 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आते हैं। सुबह से मरीजों की भीड़ लगने लगती है। कभी-कभी डाक्टर की व्यस्तता होने पर मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। जिला महिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट के पद डा. एके पांडेय की तैनाती की गई है। वह महिला अस्पताल के साथ ही जिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड करते हैं। एक साथ दोनों अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता है। एक अस्पताल के मरीजों को डाक्टर के आने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


इनसेट---
निजी केंद्रों पर होती है गर्भवती की नि:शुल्क जांच
जौनपुर। जिले के किसी भी सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं लगी है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व लाभ के तहत गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 10 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को संबद्ध किया गया है। इन केंद्रों पर उनकी नि:शुल्क जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट ही जिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड करते हैं। दो अस्पतालों की जिम्मेदारी होने के कारण परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में जांच के लिए मरीजों की भीड़ लगती है। 40 से 50 मरीज प्रति दिन जांच के लिए आते हैं। --
-डा. केके राय, सीएमएस जिला अस्पताल जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed