फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   one person killed and two people injured in Cousins brother fight over sweeping in jaunpur

जौनपुर: झाड़ू लगाने को लेकर चचेरे भाइयों में मारपीट, एक की मौत, पांच लोग घायल

Mon, 11 Oct 2021 01:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Oct 2021 01:44 PM IST
सार

वेदौली गांव निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना (40) का चचेरे भाई भोलू सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को विवादित जमीन पर झाड़ू लगाने को लेकर जितेंद्र और भोलू पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। 

विज्ञापन
one person killed and two people injured in Cousins brother fight over sweeping in jaunpur
गांव में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के वेदौली गांव में मामूली बात को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह झाड़ू लगाने को लेकर चचेरे भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक शख्स की जान चली गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


वेदौली गांव निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना (40) का चचेरे भाई भोलू सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को विवादित जमीन जितेंद्र झाड़ू लगा रहा था। आरोप है कि चचेरे भाई भोलू की पत्नी पुष्पा सिंह ने आपत्ति जताई। जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामूली बात को लेकर विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

पढ़ेंः दरोगा की पत्नी और पुत्र पर दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि भोलू के परिवार के लोगों ने फावड़े से जितेंद्र पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में मृतक का सगा भाई विकास सिंह (35) और चचेरे भाई बृजेश सिंह (36) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आरोपी घर से फरार

one person killed and two people injured in Cousins brother fight over sweeping in jaunpur
महराजगंज थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : सोशल मीडिया।
दूसरी ओर मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष से भोलू सिंह (35), अनुज सिंह (26), कृपाशंकर सिंह (50) को हल्की चोटें आईं हैं। सूचना पर महराजगंज थानाध्यक्ष संतोष राय, सुजानगंज थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ बदलापुर चोब सिंह भी घटना स्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। आरोपी पक्ष घर का ताला बंद कर फरार हो गए हैं। इस संबंध में एसपी अजय साहनी ने बताया कि पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed