Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   satta ka sangram What is ground reality of development in Mungra Badshahpur assembly constituency

सत्ता का संग्राम: मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा में क्या है विकास की जमीनी हकीकत, इस रिपोर्ट में जानें

Sat, 14 Nov 2026 07:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 07:08 PM IST
सार

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है,वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में जौनपुर जिले की मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा सीट पर अमर उजाला की टीम ने लोगों से बातचीत की।

विज्ञापन
satta ka sangram What is ground reality of development in Mungra Badshahpur assembly constituency
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है?  इसी कड़ी में जौनपुर जिले की मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा सीट पर अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।

विज्ञापन


मुंगरा बादशाहपुर की महिलाओं के क्या मुद्दे?
मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा सीट में सरकार के काम को लेकर महिलाओं ने बताया की पिछले दस साल में बहुत काम हुआ है। सड़कों का निर्माण हुआ है, पुलिस रात में घूमती रहती है जिसकी वजह से लोगों को बहुत सहूलियत है। महिलाओं ने बताया कि वो चाहती हैं दोबारा योगी सीएम बनें और विधायक भी। महिलाओं ने बातचीत के दौरान बताया कि योगी सरकार में कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है। महिलाएं रात में आती-जाती हैं बाहर निकलने में कोई दिक्कत नहीं होती। महिलाओं ने बताया की पहले और अब में बहुत अंतर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मुंगरा बादशाहपुर में सपा विधायक का कैसा काम? 
मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा सीट में लोग सीएम योगी के काम से खुश नजर आ रहे हैं। लोगों ने बताया कि इस सीट का दुर्भाग्य है कि इस सीट पर विपक्ष का ही विधायक चुना जाता है जिसकी वजह से विकास नहीं हो पा रहा है। लोगों ने बताया कि सपा विधायक ने विधायक निधि सो कोई काम नहीं कराया। स्थानीय लोगों ने बताया किसानों के लिए सरकार अच्छा काम कर रही है। सड़कों का निर्माण लगातार चल रहा है। किसान आत्महत्या नहीं कर रहे हैं पहले किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर होते थे।


मुंगरा बादशाहपुर में  व्यापारियों ने योगी सरकार के काम पर क्या कहा?
मुंगरा बादशाहपुर में व्यापारियों ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की जमकर तारीफ की। व्यापारियों ने बताया कि पहले के अपेक्षा योगी सरकार में कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है। सड़कों का लगातार निर्माण हो रहा है। प्रदेश में कानून का राज है। पहले व्यापारियों को लूट और हत्या का डर सताता रहता था लेकिन अब बहुत सुधार हुआ है।  व्यापारियों ने बताया कि व्यापारी वर्ग योगी सरकार में बहुत सुरक्षित महसूस कर रहा है। स्थानीय व्यापारी ने बताया कि सपा के विधायक ने क्षेत्र में कोई काम नहीं कराया। वहीं व्यापारियों ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की।


मुंगरा बादशाहपुर में योगी सरकार के काम पर क्या बोले युवा?
मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा में लोग योगी सरकार और केन्द्र की बीजेपी सरकार के काम को लेकर खुश दिखे। युवाओं ने बताया जब से बीजेपी की सरकार बनी और योगी सीएम बने तब से प्रदेश का बहुत विकास हुआ है। युवाओं में स्थानीय सपा विधायक को लेकर नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय युवाओं ने बताया कि योगी सरकार में  कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है, युवाओं को रोजगार दे रही है, अपराध कम हुए हैं।


मुंगरा बादशाहपुर में योगी सरकार के काम पर जनता क्या बोली? 
मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा में लोगों नें बताया कि पहले दिन में निकलने में डर लगता था लेककिन अब पहले जैसा कुछ भी नहीं है। योगी सरकर आने के बाद से प्रदेश का माहौल बदल चुका है। लोगों यूपी सरकार के साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार के काम और सरकारी योजनाओं को लेकर जमकर तारीफ की। लोगों ने यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर बहुत खुशी जताई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed