{"_id":"61633d338ebc3e0ec11fb8b0","slug":"dowry-murder-case-filed-against-wife-and-son-of-police-inspector-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दरोगा की पत्नी और पुत्र पर दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दरोगा की पत्नी और पुत्र पर दहेज हत्या का मुकदमा
Mon, 11 Oct 2021 12:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी पुलिस लाइन स्थित आवास में बहू के आत्मदाह मामले में रविवार को कैंट पुलिस ने दरोगा की पत्नी और पुत्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। विवाहिता शारदा देवी के भाई रमेश भारती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
मऊ के कोपागंज के पुरानी कोपा निवासी पीड़ित रमेश भारती का आरोप है कि संतान नहीं होने पर ताना और दहेज में पांच लाख की मांग करते हुए आए दिन बहन को मारापीटा जाता था। शनिवार को शारदा ने कमरे में आग लगाकर जान दे दी थी। भाई के अनुसार भदोही के ज्ञानपुर थाने में तैनात दरोगा चंद्रदेव राम के पुत्र जितेंद्र की शादी मई 2017 में हुई थी।
विज्ञापन