{"_id":"60f320598ebc3e698c134d56","slug":"one-lakh-looted-from-truck-driver-accused-ran-away-from-police-station-jaunpur-news-vns6010255164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक से एक लाख की लूट, आरोपी थाने से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक से एक लाख की लूट, आरोपी थाने से भागा
विज्ञापन
थाना क्षेत्र केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार को माल उतारकर वापस आ रहे ट्रक चालक को तमंचा दिखाकर बदमाशों ने एक लाख पांच हजार रुपये लूट लिए। चालक और खलासी का शोर सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा रकम लेकर भाग गया। वहीं, पकड़ा गया आरोपी भी भोर में थाने से भाग गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला लेनदेन का है, कोई फरार नहीं हुआ है।
प्रयागराज जनपद के दांडी नैनी के रहने वाले शमशीर का आरोप है कि आजमगढ़ के मार्टीनगंज नोनारी स्थित अब्दुल्ला वेल्डिंग मैटेरियल से माल खाली करके वापस जा रहा था। उसने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा था कि बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्रक को रुकवा लिया और तमंचे के बल पर लूटपाट की। इस दौरान चालक और खलासी दोनों बदमाशों से भिड़ गए और शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को आता देखकर एक बदमाश लूटे गए एक लाख पांच हजार छह सौ रुपये लेकर आजमगढ़ की तरफ भाग निकला, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी होने पर गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई और बदमाश को थाने ले गई, लेकिन सुबह बदमाश वहां से भाग गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने गोपनीय तरीके से पहले तलाश की, फिर अफसरों को जानकारी दी। दोपहर में पुलिस अधीक्षक सिटी डॉ संजय कुमार, सीओ केराकत शुभम तोडी भी थाने पहुंचे।
चालक शमशीर का कहना है कि उसके साथ एक लाख पांच हजार छह सौ रुपये, दो मोबाइल और उसका पर्स बदमाशों ने लूट लिया वहीं, ट्रक मालिक दाड़ी प्रयागराज निवासी मोहम्मद इस्लाम ने घटना के संबंध में तहरीर दी है, जिसके मुताबिक उनके ट्रक चालक के साथ लूटपाट का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
ट्रक चालक ने पुलिस को लूट की सूचना दी थी। जिसपर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मामला लेनदेन के विवाद का है। ट्रक मालिक ने लिखित तौर पर दिया है कि ट्रक चालक के साथ कोई लूट नहीं हुई है। रही बात थाने से लूट के आरोपी के फरार होने की तो जब लूट की कोई घटना ही नहीं हुई तो आरोपी के भागने का सवाल कहां से आ गया।
- डॉ संजय कुमार, एएसपी सिटी