फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One killed in car-bike collision, four injured including BJP leader

कार-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, भाजपा नेता समेत चार घायल

Wed, 13 Jan 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
One killed in car-bike collision, four injured including BJP leader
बक्शा। लखनऊ-जौनपुर हाईवे पर थाना क्षेत्र के ब्राम्हणपुर बरखंडी गांव के पास बुधवार की शाम कार और बाइक की भिड़ंत मेें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में कार सवार भाजपा नेता समेत चार लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सभी को सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव निवासी भारत (30) और मनोज कुमार (28) बाइक से मई गांव की तरफ गए थे। लौटते समय हाईवे पर जौनपुर से सुल्तानपुर की तरफ जा रही कार से सीधे टक्कर हो गई। कार में सवार प्रतापगढ़ जिले के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. परवेज (55), उनकी पत्नी नाहिर (50), अरसीद जाफरी (60) को गंभीर रुप से जख्मी हो गए। टक्कर इतना भीषण था कि कार के अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पहुंचे थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह व एसआई सुनील तिवारी ने घायलों को बक्शा सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. जीके सिंह, डॉ. मनीष सोनकर ने कौली निवासी मनोज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार भारत व कार सवार डॉ. परवेज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed