फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One death from Corona, 13 new patients found

कोरोना से एक मौत, 13 नए मरीज मिले.......

Mon, 02 Nov 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
One death from Corona, 13 new patients found
जौनपुर। जिले में सोमवार को कोरोना के 13 पॉजिटिव केस आए। एक वृद्ध की मौत हुई है। मरने वाला मड़ियाहूं क्षेत्र का निवासी है। लखनऊ में उसका उपचार चल रहा था। विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर नए सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

सीएचसी मछलीशहर की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में सोमवार को धार्मिक स्थल आश्रम के महंत एवं दर्शनार्थियों की सैंपलिंग की। पवांरा थानाक्षेत्र के सिद्ध आश्रम भटेवरा में आयोजित कैंप में महंत सिद्धार्थ महाराज के साथ कुल 17 लोगों की कोरोना जांच रैपिड एंटीजन किट से की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। टीम ने लोगों को हैंडवाश, मॉस्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को प्रेरित किया। टीम में संजीव कुमार, अनिल सिंह, सोना देवी आदि शामिल रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को 1654 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 13 पॉजिटिव हैं। नए मरीजों को मिलाकर अब जिले में 5879 पॉजिटिव केस हो गए हैं। पहले के चिह्नित 20 मरीज ठीक हुए हैं। कुल 5516 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 85 की मौत हुई है। कैंप में 1731 सैंपल किए गए। अब तक 212088 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 211318 का रिजल्ट आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed