फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One day's salary of five teachers and two Shiksha Mitras deducted for being absent

Jaunpur News: अनुपस्थित मिलने पर पांच शिक्षकों, दो शिक्षामित्रों का एक दिन का काटा वेतन

Tue, 15 Jul 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
One day's salary of five teachers and two Shiksha Mitras deducted for being absent
धर्मापुर। बीईओ धर्मापुर राजेश कुमार वैश्य ने सोमवार को सुबह आठ बजे ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय में कार्यरत पांच सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र विद्यालय से अनुपस्थित मिलें। इनका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई। बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक रीना सिंह और सहायक अध्यापक जेया नाज मौजूद रहीं।

सुबह आठ बजकर 5 मिनट तक विद्यालय की सहायक अध्यापक अर्चना गौड़, अर्पिता यादव, सद्भावना यादव, संगीता, मेहरूनिशा एवं शिक्षा मित्र नम्रता परिहार और ऋतु सिंह अनुपस्थित रहीं। शिक्षकों ने कोई छुट्टी भी नहीं ली थी और कोई सूचना भी नहीं दी थीं। इस पर बीईओ ने प्रधानाध्यापक रीना सिंह से नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित पांच सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की। बीईओ ने बताया कि सुबह 7 बजकर 45 मिनट तक सभी शिक्षकों के पहुंचने का समय निर्धारित है। आठ बजकर 5 मिनट तक पांच सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इस पर उक्त शिक्षकों का लापरवाही बरतने पर एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed