{"_id":"6872ad779470f7adda051017","slug":"one-blo-will-be-added-to-booths-having-more-than-three-thousand-people-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-137292-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तीन हजार से अधिक ज्यादा वाले बूथों पर बढ़ेगा एक बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तीन हजार से अधिक ज्यादा वाले बूथों पर बढ़ेगा एक बीएलओ
विज्ञापन
जौनपुर। आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी हो गया है। इसके तहत 14 से 29 सितंबर बीएलओ घर-घर जाकर गणना व सर्वेक्षण करेंगी। इसका अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाएगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 1796 मतदान केंद्रों पर उतने ही बीएलओ लगाए गए हैं लेकिन इस बार निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर तीन हजार से अधिक मतदाता वाले बूथों पर एक बीएलओ और बढ़ाया जाएगा। 237 ऐसे मतदान केंद्र चिह्नित किए गए, वहां दो बीएलओ लगाए जाएंगे। हालांकि अंतिम फैसला जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लिया जाएगा। बूथों की संख्या 5106 है। बीएलओ द्वारा 14 अगस्त से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना के साथ सर्वेक्षण किया जाएगा। साथ ही 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी अर्ह् व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 14 अगस्त से 22 सितंबर तक है, इसमें लोगों को अपना विवरण स्वयं भरना होगा। ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्राें की घर-घर जाकर जांच करने की अवधि हुई है। इसमें अनंतिम मतदाता सूची का आलेख का प्रकाशन 5 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक होगा। इसके बाद दावे आपत्तियों को 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक लिया जाएगा। 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसका अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाएगा। बीते चुनाव में थे इतने मतदाता थे : 2021 में हुए पंचायत चुनाव में जिलेभर में 36 लाख 29 हजार 704 मतदाता थे। 83 जिला पंचायत सदस्य, 1749 ग्राम प्रधान, 2027 बीडीसी, 21 हजार 729 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव हुआ।