फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One and a quarter year old innocent died due to drowning in the drain

Jaunpur News: नाली में डूबने से सवा साल के मासूम की मौत

Mon, 29 Jan 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
One and a quarter year old innocent died due to drowning in the drain
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदमारी मोहल्ले में रविवार की दोपहर सवा साल के बालक की नाली में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह घर के पिछले हिस्से में खेल रहा था। पुलिस को जानकारी दिए बगैर परिजनों ने उसका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

शाहगंज निवासी शुभम चौरसिया उमानाथ सिंह स्कूल में प्राइवेट शिक्षक हैं। पत्नी शिल्पा चौरसिया प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका हैं। दोनों लाइन बाजार क्षेत्र के चांदमारी में किराए के मकान में पिछले कुछ साल से रह रहे हैं। रविवार को दोपहर करीब एक बजे उनका सवा साल का छोटा बेटा डुगडुग घर के पिछले हिस्से में खेल रहा था। उस तरफ से सड़क पर जाने वाले गेट पर हमेशा ताला लगा रहता था। रविवार को किसी ने गेट खोल रखा था। ऐसे में डुगडुग खेलते हुए घर से बाहर निकलकर सकरी व तीन फीट गहरी नाली में डूब गया। आधे घंटे बाद मां शिल्पा बच्चे को खोजने लगी। इस दौरान वह उसी नाली के पास से होकर गुजर रही थी लेकिन बच्चे के शरीर पर कीचड़ लगा होने से उसे उसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसी दौरान घर के सामने किसी ने छत से देखा कि जहां शिल्पा खड़ी है उसी गेट के बगल कोई बच्चा नाली में बेड़े पड़ा हुआ है। फौरन लाेग बच्चे को लेकर नगर के चार-पांच प्राइवेट बाल रोग चिकित्सालय ले गए। जहां सभी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को जिला चिकित्सालय नहीं ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजन सदमे में हैं। उनका एक बड़ा पुत्र चार वर्षीय डुग्गू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन बाजार थानाध्यक्ष केके चौबे ने ऐसे किसी हादसे के प्रति अनभिज्ञता जताई। बताया कि हो सकता है परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed