फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   one accused of murder arrested

हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
one accused of murder arrested
बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने लेदुका निवासी राजकुमार की हत्या के एक आरोपी को सोमवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर चालान किया। घटना आठ जून की है।
विज्ञापन

अरुण कुमार निवासी लेदुका थाना बदलापुर ने केस दर्ज कराया था कि उसके चचेरे भाई राजकुमार (36) को पुरानी रंजिश में गांव के ही कमलेश, धीरेंद्र, संदीप, दीपक तथा सुजीत ने घर में घुस कर लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इलाज के लिए राजकुमार को सीएचसी बदलापुर लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 15 जून को राजकुमार की मौत हो गई। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजकुमार की हत्या का वांछित इस समय घर पर मौजूद है। उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed