{"_id":"639a0c85b2227f120d1a00cb","slug":"one-accused-arrested-in-murder-of-councilor-in-jaunpur-and-reward-of-rs-25-thousand-on-gram-pradhan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: सभासद हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, ग्राम प्रधान पर 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: सभासद हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, ग्राम प्रधान पर 25 हजार का इनाम घोषित
Wed, 14 Dec 2022 11:19 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:19 PM IST
सार
जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में सोमवार को दुकान पर चाय पी रहे बदलापुर नगर पंचायत के सभासद योगेश यादव (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
सभासद की हत्या के बाद बदलापुर में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी सभासद योगेश यादव की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार शाम एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फरार आरोपी पट्टी दयाल ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र उर्फ बंटी के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में आया आरोपी घटना के दौरान गाड़ी चला रहा था। इधर, लापरवाही बरतने के आरोप में बदलापुर के कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार रात बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर के समीप दुकान पर चाय पीने के दौरान बदमाशों ने बदलापुर नगर पंचायत के सभासद योगेश यादव (32) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि योगेश के सिर में 32 बोर की तथा शरीर पर तीन गोली 32 बोर की मारी गई।