फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   once again Bulldozer run in Jaunpur administration demolished jewelery shop who built on govt land

जौनपुर में फिर चला बुलडोजर: नजूल भूमि पर बनी ज्वेलरी शॉप को प्रशासन ने ध्वस्त कराया, भारी संख्या में फोर्स रही तैनात

Thu, 24 Mar 2022 01:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Mar 2022 01:41 PM IST
सार

जौनपुर शहर स्थित बरनवाल ज्वेलर्स पर बुलडोजर चला। दरअसल, ज्वेलरी शॉप नजूल भूमि पर बनी हुई थी। उच्च न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन
once again Bulldozer run in Jaunpur administration demolished jewelery shop who built on govt land
ज्वेलरी शॉप पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद अब फिर से पुलिस-प्रशासन का बुलडोजर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को जौनपुर शहर स्थित बरनवाल ज्वेलर्स पर बुलडोजर चला। जो नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रमोद बरनवाल की बताई जा रही है। यह कार्रवाई नजूल की भूमि पर शोरूम निर्माण के आरोप में हुई है।

विज्ञापन


पूरी कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्री मौजूद रहे। जौनपुर के कचहरी मार्ग पर बरनवाल ज्वैलर्स है। ये दुकान नजूल की भूमि पर बनी हुई है। 39/1 गाटा संख्या से इसका उल्लेख खतौनी के कागजात में है। लगभग 45 वर्गमीटर में निर्माण हुआ है।

विज्ञापन

न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई

2016 में इस जमीन की रजिस्ट्री हुई थी और दिसंबर 2019 में ज्वैलरी शॉप का उद्घाटन हो गया था। उक्त जमीन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में मामला चल रहा था। नजूल की भूमि होने के कारण भवन मानचित्र को 8 मार्च 2019 को कार्यालय द्वारा निरस्त कर दिया गया था। इसके विरुद्ध उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश पर याचिकाकर्ता को विवादित स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य रोके जाने की नोटिस जारी की गई थी। बावजूद इसके न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर नजूल की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य पूरा किया गया। 22 जून 2021 को अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त किए जाने का आदेश पारित किया गया था।

सिटी मजिस्ट्रेट गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस फोर्स लेकर मच्छरहट्टा पहुंचे। जहां जफराबाद चेयरमैन प्रमोद बरनवाल के आभूषण शोरूम को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। सिटी मजिस्टेट ने बताया कि चेयरमैन प्रमोद बरनवाल का आभूषण शोरूम नजूल की भूमि पर बनाया गया था। जिसे गिराने के लिए एक माह पहले हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था। आज उसी आदेश के क्रम में इस शोरूम को धवस्त कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed