फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the first day of Sawan, 7500 Shiva devotees performed Jalabhishek at Gaurishankar Dham and Trilochan Mahadev

Jaunpur News: सावन के पहले दिन गौरीशंकर धाम और त्रिलोचन महादेव में 7500 शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Sat, 12 Jul 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Sawan, 7500 Shiva devotees performed Jalabhishek at Gaurishankar Dham and Trilochan Mahadev
जौनपुर। सावन की शुरुआत शुक्रवार से शुरू हो गई है। इसके चलते शिवालयों में भोर से ही शिवभक्तों की भीड़ रही। इस दौरान हर-हर महादेव व बोल बम के उद्घोष से शिवालय गूंज उठे। पुजारियों के अनुसार गौरीशंकर धाम और त्रिलोचन महादेव में मिलाकर कुल 7500 शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।जनपद के आस्था का केंद्र ऐतिहासिक गौरीशंकर धाम में साढ़े चार हजार तो त्रिलोचन महादेव मंदिर में तीन हजार व दियावां महादेव मछलीशहर में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवाधिदेव का जलाभिषेक किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

बरईपार : सुजानगंज बाजार स्थित छोटा काशी कहां जाने वाला गौरीशंकर धाम में साढ़े चार हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सावन महीने के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री गौरी शंकर धाम मंदिर समिति के सचिव सुधीर तिवारी ने बताया कि गौरीशंकर मंदिर पर भोर से ही कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। उन्होंने बताया कि सावन महीने का पहला दिन करीब साढ़े चार हजार श्रद्धालुओं की भीड़ रही। क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि गौरीशंकर धाम पर सुरक्षा के लिए कर कोई चूक नहीं बरती जा रही है, यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिससे श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। जलालपुर : त्रिलोचन महादेव मंदिर का पट 4 बजे भोर से ही जलाभिषेक के लिए खोला गया जो रात्रि आठ बजे शयन आरती के बाद कपाट बंद हुआ। भोर से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी।
विज्ञापन

त्रिलोचन मंदिर की प्रबंधक मुरलीधर गिरी व पुजारी सोनू गिरी ने बताया कि दिनभर में करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। कांवरियों को व दूर दराज से आए श्रद्धालुओं को देखते हुए त्रिलोचन महादेव मंदिर का कपाट 4 बजे भोर में ही खोल दिया गया। मछलीशहर : सावन महीने के पहले दिन शुक्रवार को दियावा महादेव मंदिर में 500 श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में सात सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी की जा रही है। मंदिर के पुजारी चंद्रमा प्रसाद मिश्र ने बताया कि सावन में मंदिर प्रातः 4 बजे से रात 8 बजे तक दर्शन पूजन के लिए खुला रहा। पहले दिन 500 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सीओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक सोमवार को दो एसआई व चार महिला सिपाही, 10 पुरुष सिपाही को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed