फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On martyrdom shed tears

शहादत पर बहाए आंसू

Fri, 11 Dec 2015 12:28 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 11 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
On martyrdom shed tears
पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद और उनके बड़े नवासे इमाम हसन की शहादत पर नगर के कई स्थानों पर शबीहे ताबूत, अलम व तुरबत का जुलूस निकाला गया। जिसमें शहर की मातमी अंजुमनों ने नौहा मातम कर उन्हे खिराजे अकीदत पेश
विज्ञापन


 किया। 27 व 28 सफर को पूरी दुनिया में इनका गम मनाया जाता है। नगर के बारादुअरिया मोहल्ला स्थित इमाम बारगाह मीर हैदर मरहूम में भी अमारी का जुलूस निकाला गया। जिसमें सोजख्वानी शबाब हैदर व उनके हमनवा ने किया।
विज्ञापन


 पेशख्वानी शहनशाह हुसैन, हेजाब जौनुपरी, साबिर आजमी, तनवीर जौनपुरी ने किया। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सफदर हुसैन जैदी ने मजलिस को खेताब करते हुए बताया कि आज ही के दिन पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद की शहादत
विज्ञापन
विज्ञापन


मक्का मदीना में हुई थी और उनके बड़े नवासे हजरत इमाम हसन को भी आज ही के दिन दुश्मनों ने जहर देकर शहीद किया था। हजरत इमाम हसन का जनाजा उठाकर दफना दिया गया था, पर अफसोस कि हजरत इमाम हुसैन को तीन

दिन का भूखा प्यासा करबला के मैदान में शहीद कर दिया गया था। उन्हें दो गज जमीन भी मयस्सर नहीं हुई थी। ये सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े। मजलिस के बाद शबीहे ताबूत अलम व जुल्जनाह बरामद हुआ।

जुलूस में शहर की सभी प्रमुख मातमी अंजुमनों ने नौहा मातम कर शहीदों को पुरसा दिया। आखिरी तकरीर मौलाना शेख हसन जाफर ने किया। संचालन शुजा अली गाजीपुरी ने किया। उधर, हाइडिल स्थित शाह का पंजा कदम रसूल दरगाह से

जुलूस निकाला गया। जिसमें अंजुमनों ने नौहा मातम किया।  मजलिस को कानपुर  से आये मौलाना फिरोज हैदर ने खिताब किया। शाह का पंजा स्थित दरगाह में डा. कमर अब्बास ने तकरीर करते हुए कहा कि आज ये दुनिया में जो

इंसानियत जिंदा है वो रसूले खुदा और उनके नवासों की शहादत की वजह से है। इसके बाद शबीहे ताबूत को तुर्बत से मिलाया गया और इमाम बारगाह में सुपुर्द-ए-खाक किया। जुलूस के संयोजक कल्बे अब्बास अच्छे ने आभार प्रकट किया।

इसके मौके पर वजीर हसन, पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। हुसैनिया नकी फाटक में अंजुमने जुल्फेकारिया के तत्वावधान में मजलिस का आयोजिन किया गया।


मजलिस में मोहम्मद जाफर और उनके साथियों ने सोजखानी पेश की। मजलिस की जाकरी मौलाना महफूजुल हजसन ने किया। मजलिस के बाद जुलूस की तकरीर सैयद मोहम्मद हसन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed