{"_id":"68221dd5bf398ac3ca0c25fb","slug":"on-buddha-purnima-50-thousand-devotees-reached-sheetla-chowkiyan-dham-and-offered-prayers-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बुद्ध पूर्णिमा पर शीतला चौकियां धाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर किया दर्शन पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बुद्ध पूर्णिमा पर शीतला चौकियां धाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर किया दर्शन पूजन
Mon, 12 May 2025 09:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 12 May 2025 09:42 PM IST
सार
बुद्ध पूर्णिमा पर भक्तों आस्था की अलग तस्वीर देखने को मिली। शीतला चौकियां धाम में भक्तों ने दर्शन पूजन किया और आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मुंडन संस्कार और कड़ाही चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। शीतला माता के भव्य श्रृंगार में भक्त शामिल हुए और जयकारा लगाया।
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा
- फोटो : adobe stock
विस्तार
शीतला चौकियां धाम में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी हुजूम दर्शन पूजन के लिए उमर पड़ा। मंदिर के पंडा पुजारियों के मुताबिक 50 हजार तक श्रद्धालुओ ने दर्शन किया।
विज्ञापन
सोमवार को बुद्ध पूणिमा के दिन सुबह 6 बजे से ही शीतला चौकियां धाम में दर्शन पूजन के लिए भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
इस दौरान सर्व प्रथम श्रद्धालु कड़ाही चढ़ाकर हाथ मे नारियल चुनरी लेकर बारी- बारी से दर्शन पूजन करते रहे। वाराणसी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, गाजीपुर से भी भारी संख्या में श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कर कढ़ाही चढ़ाकर माता रानी को प्रसाद चढ़ा कर दर्शन कर रहे थे। श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
शीतला माता के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। दोपहर में मां का भव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद आरती कर के भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में जय नारायण पंडा, सोनू पंडा, चंद्र देव पंडा ने श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन कराया। वही महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा में सुजीत मौर्य और विजय यादव लगातार लगे रहे।
विज्ञापन
मंदिर महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि बुद्ध पूणिमा होने के कारण लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। वही वाहनों के वजह से लगभग आधा किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही।