फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   oll plaza to be built near Hauz

हौज के पास बनेगा टोल प्लाजा

Sun, 26 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
oll plaza to be built near Hauz
जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर भी राहगीरों से टोल वसूलने की तैयारी शुरू हो गई है। निर्माणाधीन हाईवे पर हौज गांव के गांव टोल प्लाजा का निर्माण होगा। आठ से दस वाहनों की क्षमता वाले इस टोल प्लाटा का निर्माण हाईवे निर्माण के अंतिम चरण में होगा। इसमें करीब छह माह का समय लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ हाईवे को फोरलेन करने का काम चल रहा है। करीब 260 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण कार्यदाई संस्था की सुस्ती से अभी अधूरा है। जलालपुर तक काम पूरा हो चुका है। जिले की सीमा में जगदीशपुर, जौनपुर शहर, बक्शा, सिंगरामऊ सहित कई स्थानों पर सड़क का काम जोरों पर है। करीब 4200 करोड़ रुपये की इस परियोजना में प्रत्येक 65-70 किमी पर एक टोल प्लॉजा का निर्माण प्रस्तावित है। इसके तहत जिले में हौज के पास जगह का चयन किया गया है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वाहनों से कितना शुल्क लिया जाएगा। मुख्य राजस्व अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि फोरलेन स्वीकृत होने के साथ ही हौज के पास टोल प्लाजा बनाया जाना प्रस्तावित है। बडे़े वाहनों से ही टोल की वसूली होगी। सड़क निर्माण के अंतिम चरण में इसकी स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed