फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old vegetable market closed, market will be set up in the grounds of Raj College

पुरानी सब्जी मंडी बंद, राज कालेज के मैदान में लगेगी मंडी

Sun, 26 Apr 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Old vegetable market closed, market will be set up in the grounds of Raj College
21- पुरानी सब्जी मंडी का निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम वित्त एंव राजस्व राम प्रकाश व सीओ सिटी सुशील कु - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शारीरिक दूरी का मानक बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुरानी सब्जी मंडी को बंद करा दिया है। प्रशासन ने भंडारी रेलवे स्टेशन के निकट राज कॉलेज के मैदान में मंडी लगाने का सुझाव व्यापारियों को दिया है। हालांकि सब्जी के कई आढ़तियों ने नई जगह दुकान ले जाने से इंकार किया है। उनका कहना है कि वे थोक कारोबारी हैं रोज रोज बड़े वाहनों पर सब्जी लादकर वहां ले जाना और बाद में बचा हुआ माल लेकर दुकान पर लाने में उन्हें परेशानी होगी। रविवार को दोपहर कोतवाली में हुई बैठक में व्यापारियों की सहमति और असहमति के बीच जिला प्रशासन ने नगर पालिका की मदद से राज कॉलेज मैदान की सफाई कराकर ग्राहकों को सामा जिक दूरी बनाए रखने के लिए गोला बना दिया है।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड पर स्थित पुरानी सब्जी मंडी घनी आबादी के बीच है। सुबह जब किसान और ग्राहक यहां सब्जी बेचने और खरीदने के लिए पहुंचते हैं तो भीड़ लग जाती है। इससे सामाजिक दूरी का मानक टूटने लगता है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने लॉक डाउन खत्म होने तक सब्जी मंडी राजे कॉलेज के मैदान में लगाने का फैसला किया और पुरानी मंडी को शनिवार को बंद करा दिया। मंडी के कई आढ़तियों ने नई जगह दुकान ले जाने में आपत्ति जताई। रविवार को एडीएम वित्त रामप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र, सीओ सिटी सुशील कुमार ने कोतवाली में व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारी नेता मो.दानिश, महेंद्र सोनकर, रत्तीलाल, बबलू राइन आदि से अफसरों ने बात की और नए स्थान पर दुकान लगाने की सिफारिश की। व्यापारियों का कहना था कि रोजाना भारी मात्रा में सामान ले जाने और वापस लाने में काफी दिक्कते होंगी। व्यापारियों ने असहमति जताई तो एडीएम रामप्रकाश ने डीएम से फोन पर बातचीत की। डीएम के निर्देश पर पर अधिकारियों ने अपना फैसला सुनाया कि लॉकडाउन खत्म होने तक पुरानी सब्जी मंडी ह रगिज नहीं खुलेगी। नए स्थान पर ही दुकान लगाना होगा। हालांकि बैठक बिना किसी नतीजे के ही खत्म हो गई। बैठक से निकलने के बाद अफसरों ने राज कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया। और नगरपालिका ने मैदान की सफाई करा दी है। इस संबंध में सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह का कहना है कि कुछ व्यापारियों ने नए स्थान पर दुकान ले जाने में असहमति जरूर जताई है लेकिन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह जरूरी है कि सामाजिक दूरी बनाकर ही कोई काम हो सकता है। ऐसे में समय की जरूरत है कि व्यापारियों को सिर्फ खुद का हित नहीं देखना चाहिए। उन्हें समाज और देश का भी हित देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed