फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man's body found hanging from the noose, daughters put murder

फंदे से लटकती मिली वृद्ध की लाश, बेटियों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 19 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Old man's body found hanging from the noose, daughters put murder
गौराबादशाहपुर क्षेत्र के बंजारेपुर में अधेड़ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद मौके पर ज - फोटो : JAUNPUR
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बंजारेपुर गांव में रविवार को वृद्ध की संदिग्ध हाल में कमरे के अंदर फंदे से लटकती लाश मिली। मृतका की बेटी ने संपत्ति के लोभ में हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी इद्रीश (65) अपनी मां की हत्या के आरोप में लंबे समय से जेल में बंद था। उसकी बेटियों की शादी हो चुकी है। कोई बेटा नहीं है। फरवरी 2019 में रिहा होने के बाद वह गांव के ही अंसार के घर में रह रहा था। रविवार की सुबह उसी घर के एक कमरे में इद्रीश की लाश फंदे से लटकती मिली। उसका पैर जमीन को छू रहा था। सूचना पाकर मृतक की बेटी रजिया बानो व सलमा ने सपंत्ति के लालच में हत्या कर शव फंदे ासे लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि पिता ढंग से चल नहीं पाते थे तो फिर खुद कैसे फंदा लगार जान दे सकते हैं। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने मुख्यालय से डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। दोनों टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इस बाबत एसओ रामप्रवेश कुशवाहा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि हत्या हुई है या आत्महत्या है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed