फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man dies by jumping from third floor of Kovid Hospital

कोविड अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर वृद्ध ने दी जान

Tue, 06 Oct 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Old man dies by jumping from third floor of Kovid Hospital
महिला अस्पताल में बने एल टू अस्पताल की टूटी एसी जहां से कूदा था मरीज। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिला अस्पताल में बने एल-2 अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर कोरोना मरीज ने जान दे दी। घटना मंगलवार अपराह्न तीन बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के सीसी टीवी फुटेज से मामले की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के खालिसपुर पानदरीबा मोहल्ला निवासी वृद्ध (90) को कोरोना पॉजिटिव होने पर 30 सितंबर को एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्पेशल वार्ड में उसे रखा गया था। मंगलवार की अपराह्न अस्पताल के पिछले हिस्से में खिड़की से कुछ गिरने और फिर चीख सुनकर लोग उस ओर दौड़े तो वहां वृद्ध फर्श पर पड़ा था। तत्काल उसकी मौत हो गई। वार्ड में लगा एसी का आउटर भी खिड़की से नीचे झूल रहा था। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वार्ड में पहुंचकर वहां लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्र के मुताबिक फुटेज से साफ है कि वृद्ध ने खुद खिड़की से छलांग लगाई है। कूदने से पहले उसने अपना सामान बैग में रखा था। मौके से वृद्ध की लाठी भी बरामद हुई है। संभावना है कि खिड़की से कूदने पर वह पहले एसी के आउटर पर गिरा और फिर नीचे आ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलने-जुलने से रोकते थे अफसर
जौनपुर। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पुत्र ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद कई बार परिवार के लोगों ने बुजुर्ग से संपर्क की कोशिश की, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा था। सोमवार की शाम ही बिस्किट, नमकीन, फल आदि लेकर दामाद पहुंचे थे। सभी सामान बाहर गेट पर ही रखवाकर लौटा दिया गया। इस बंदिशों से वह खुद को अकेला महसूस करने लगे थे। पुत्र ने हत्या की आशंका भी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed