फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man beaten to death with sticks in a land dispute

जमीन के विवाद में वृद्ध को लाठियों से पीटकर मार डाला

Tue, 03 Mar 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Old man beaten to death with sticks in a land dispute
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में रविवार की रात आबादी की जमीन पर कब्जे के विवाद में एक अधेड़ को लाठियों से पीटकर मार डाला। बीचबचाव करने में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तनाव को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स लगा दी गई है। चार आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कमालपुर निवासी राम शिरोमणि पटेल का पड़ोसी समर बहादुर पटेल से लगभग आठ माह से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत हुई लेकिन मामला सुलझा नहीं। तहसीलदार ने रविवार को दोनों पक्षों का बंटवारा करवा दिया था लेकिन इससे समर बहादुर संतुष्ट नहीं थे। रविवार की ही रात आठ बजे समर बहादुर छह-सात लोगों के साथ लाठी-डंडे लैस होकर राम शिरोमणि के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने राम शिरोमणि पटेल (57) को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। ससुर को पिटता देख बहू कोकिला (32) पत्नी श्याम बहादुर दौड़ी। आरोपियों ने उसकी भी पिटाई की। राम शिरोमणि के पोते दीपक (18), सूरज (16), रोहित (15) भी को भी घायल कर दिया। ग्रामीणों ने यूपी112 पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालात गंभीर देख प्रभारी चिकित्साधिकारी ने राम शिरोमणि को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोकिला की हालत गंभीर होने पर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गांव में तनाव की स्थित पैदा हो गई है। पुलिस ने एहतियातन गांव मे फोर्स लगा दी है। थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि मृतक राम शिरोमणि के पुत्र जंग बहादुर की तहरीर पर समर बहादुर, रवि पटेल, अजय और सोनू पटेल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

आबादी की जमीन से जुड़े विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। इसमें गंभीर चोट आने से राम शिरोमणि की मौत हो नगई। चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। -संजय राय, एएसपी, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed