{"_id":"612d1f558ebc3e5a674371be","slug":"old-lady-dies-after-being-hit-by-train-jaunpur-news-vns6088452117","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
जौनपुर-औड़िहार रेल मार्ग पर जफराबाद थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव के पास सोमवार को सुबह नौ बजे ट्रेन से कटकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कमरुद्दीनपुर गांव में रेल लाइन के किनारे खेत में कुछ लोग काम कर रहे थे। सुबह करीब नौ बजे रेलवे लाइन की तरफ से गुजर रही महिला को ट्रेन की चपेट में आते देख खेत में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे। जब तक लोग वहां पहुंचे, महिला की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान अंगनू प्रसाद ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंचने पर महिला की पहचान गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नयनसंड गांव निवासी सहोदरा देवी (68) पत्नी राम बली के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार अनुसार वृद्ध महिला को कान से कम सुनाई देता था और इस समय वह अपने घर पर अकेली ही रह रही थी। उनके बच्चे रोजी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। वृद्ध महिला की मौत की सूचना पर जफराबाद थाने के उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला कान से कम सुनती थी, हो सकता है कि ट्रेन की आवाज सुनाई न देने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गई हो।