फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old age got support, for the first time 2870 old people will get pension

Jaunpur News: बुढ़ापे का मिला सहारा, पहली बार 2870 वृद्धों को मिलेगी पेंशन

Fri, 23 Jun 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Old age got support, for the first time 2870 old people will get pension
बुढ़ापे का सहारा कही जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन के लिए जिले के 2870 बुजुर्गों का चयन किया गया है। यानी इतने बुजुर्गों को पहली बार पेंशन मिलेगी। इन सभी के आवेदनों पर स्वीकृति दे दी गई है। जुलाई माह में पेंशन की किस्त जारी होनी है। सभी को एक-एक हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में एक लाख 74 हजार 901 पेंशनधारी हैं। इस साल 2870 और बुजुर्गों को पेंशन की स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा पुराने लाभार्थियों का सत्यापन हो रहा है। बुजुर्गों के खाते में तीन माह पर तीन हजार रुपये भेजे जाते हैं। पहले मासिक पेंशन की धनराशि पांच सौ रुपये ही थी। प्रभारी जिला सामाज कल्याण अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि सत्यापन कार्य चल रहा है। मार्च तक की किस्त भेजी जा चुकी है। नए लाभार्थी अगली किस्त में शामिल होंगे।
विज्ञापन

...................
806 विधवा पेंशन, 229 दिव्यांग पेंशन के नए लाभार्थी



जिले में विधवा पेंशन के 65610 लाभार्थी हैं। नए 806 लाभार्थी इस सत्र में बढ़े हैं। इसके अलावा दिव्यांग पेंशन के नए 229 लाभार्थीं बढ़े हैं। पहले से 22595 लाभार्थीं सूची में शामिल हैं। दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने बताया कि पहले से पंजीकृत लाभार्थियों के खाते में मार्च तक की किस्त भेजी जा चुकी है। अब नई किस्त भेजते समय नए लाभार्थियों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed