फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Olandganj theft case: 15 out of 46 mobiles recovered, three arrested

ओलंदगंज चोरी कांड : 46 में 15 मोबाइल बरामद, तीन गिरफ़्तार

Fri, 21 Mar 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Olandganj theft case: 15 out of 46 mobiles recovered, three arrested
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ओलंदगंज बाजार स्थित एक मोबाइल शॉप से 11 मार्च की रात शटर काटकर हुई चोरी की घटना का बृहस्पतिवार को पुलिस ने 9 दिन बाद खुलासा किया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को रसूलाबाद भंडारी रोड से गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल दो आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ के दूर हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव कोतवाली थाने में बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने रसूलाबाद रोड से चोरी की घटना के तीनों आरोपियों अंजय कुशवाहा, अनीश कुशवाहा और अमानुल्लाह को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके पास से 15 मोबाइल, तेज धार ब्लेड उपकरण को भी बरामद किया। एएसपी सिटी ने बताया कि चोरों का गिरोह दिल्ली, बिहार, हरियाणा, यूपी समेत नेपाल में घड़ी और मोबाइल की दुकानों को निशाना बनाते थे। आये दिन रेकी करके रात में चोरी करते थे। पुलिस के हत्थे चढ़े एक अपराधी अंजय कुशवाहा नेपाल में चार साल की सजा काट चुका है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में अंजय कुशवाहा बिहार के पूर्वी चंपारण के झरोखर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कस्बा, अनीश कुशवाहा घोड़ासन थाना के महुआई निवासी और अमानुल्लाह दर्जी मोहल्ला का निवासी बिहार से हैं।
विज्ञापन


बरामद मोबाइल की कीमत दो लाख रुपये
एएसपी ने बताया कि चोरी गए 46 मोबाइलों में से 15 बरामद मोबाइलों की कीमत करीब दो लाख रुपये है। चोरी गए शेष 31 मोबाइलों के लिए अभी भी जांच जारी है। जांच के लिए गठित दो टीमें लगातार इस पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन

तीन आरोपियों पर दर्ज हैं 10 मुकदमें
एएसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पकड़े गए तीन आरोपियों के ऊपर कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। सभी मुकदमे अन्य जनपदों में चोरी के ही दर्ज हैं। इसमें अंजय कुशवाहा पर चोरी के चार मुकदमे, अनीश कुशवाहा और अमानुल्लाह पर चोरी के तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के मामले में 5 में से तीन आरोपियों को 15 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही की जायेगी। मामले की जांच की जा रही है।-आयुष श्रीवास्तव, एसपी सिटी जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed