फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Officials of BJYM and Backward Classes Morcha declared

भाजयुमो और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी घोषित

Thu, 16 Sep 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Officials of BJYM and Backward Classes Morcha declared
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह ने अपनी टीम की घोषणा की है। युवा मोर्चा के टीम में छह लोगों को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें अजय यादव, अभिनव सिंह, सचिन तिवारी, शशांक सानू, हरिओम गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह टोनी शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा संगठन में महामंत्री विकास ओझा व ऋषिकेश श्रीवास्तव को बनाया गया है। जिला मंत्री के पद पर उपेंद्र सोनकर, अभिषेक सिंह मोनू, ज्ञानचंद्र यादव, विजय कश्यप, अशोक निगम, दैविक कौशिक के नाम की घोषणा की गई है। कोषाध्यक्ष श्रवण सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी सुलभ श्रीवास्तव, जिला सह कार्यालय प्रभारी नीरज मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी कपिल सिंह, जिला सह-मीडिया प्रभारी दीपांशु उपाध्याय, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, जिला सह सोशल मीडिया अंबुज तिवारी, शोध प्रमुख सौरभ नंदन को बनाया गया है। इसी तरह से जिला कार्यसमिति में आठ लोगों को सदस्य बनाया गया है। इनमें प्रशांत सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, प्रखर सिंह, निखिल सिंह, अभिषेक परमार, वीरेंद्र सिंह पिंटू, अजय मिश्रा, विकास सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भी अपनी टीम की घोषणा की है। इसमें जिला उपाध्यक्ष उषा मौर्या, सर्वेश चौरसिया, आनंद निषाद, समर बहादुर पटेल, भोले राजभर, अजीत सोनी को बनाया गया है। जिला महामंत्री प्रमोद प्रजापति, संजीव साहू और जिला मंत्री अच्छे लाल मौर्या, बृजेश पाल, मोखई बिंद, विमल भोजवाल, दुर्गा मौर्या, रामअवतार मौर्या को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष अवनींद्र यादव, शोध प्रमुख दीपक बिंद, जिला कार्यालय प्रभारी अरविंद चौहान, जिला कार्यालय सह प्रभारी संजय गिरी, जिला मीडिया प्रभारी जगमेंद्र निषाद को नियुक्त किया गया है। इनके अलावा जिला सह मीडिया प्रभारी सत्येंद्र चौहान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आशीष जायसवाल, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुरेश चौहान को दी गई है। जिला कार्यसमिति में रामप्यारे मौर्या, अजीत, पवन शर्मा, ममता मौर्या, किशन बिंद, प्रमोद गुप्ता, रेनू मोदनवाल, नरेंद्र मोदनवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed