{"_id":"60d37bbb8ebc3ef89b657c40","slug":"officers-going-out-to-know-the-reality-of-development-works-jaunpur-news-vns596527922","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों हकीकत जानने निकल रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों हकीकत जानने निकल रहे अफसर
विज्ञापन
अफसर अब ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए निकलने लगे हैं। वे ग्राम पंचायतों में चौपाल लगा रहे हैं। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को लाभान्वित करने का कार्य भी कर रहे हैं।
जिले में 1740 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में व्याप्त समस्या दूर हो सके और मानक व गुणवत्ता के अनुसार विकास कार्य हो सकें, इसके लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को गांवों में चौपाल लगाने का निर्देश दिया है। चौपाल के दौरान कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित कराने को कहा गया है। डीएम के निर्देश पर जिला विकास कार्यालय की ओर से चौपाल लगाने के लिए ग्राम पंचायतवार रोस्टर तैयार किया गया है। पहले चरण में 21 जून से 31 जुलाई तक 28 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाने का रोस्टर तैयार किया गया है। इसके क्रम में ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाने का कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में जिन 28 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाने का रोस्टर तैयार किया गया है। इनमें पट्टी किरतराय, चतुर्भुजपुर, सराय विक्रम सुदनीपुर, करौर, फरिदाबाद, जमुहर, भटौली, तियरा, खुदौली, सुईथाकला, रामदेवपुर, असबरनपुर, अमहित, भदेवरा, पतहना, चितौड़ी, खटौलियां, बेलसड़ी, हौज, सिरौली, सकरा, बघौवां, अमोघ, बोड़ेपुर, सिरौली, बरमांव व अमारी ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें से पट्टी किरतराय, चतुर्भुजपुर व सराय विक्रम में चौपाल लग चुका है। इस गांवों में चौपाल लगाने के बाद नया रोस्टर तैयार किया जाएगा।
जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह का कहना है कि 28 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाने का रोस्टर तैयार किया गया है। इसी के अनुरूप गांवों में चौपाल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को लाभान्वित करने, विकास कार्यों की समीक्षा और लोगों की समस्याएं सुनकर उसे दूर करने का कार्य किया जा रहा है।