फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Officers Colony is also not safe, theft in the house of District Information Officer

Jaunpur News: ऑफिसर्स कॉलोनी भी महफूज नहीं, जिला सूचना अधिकारी के घर चोरी

Tue, 27 Aug 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Officers Colony is also not safe, theft in the house of District Information Officer
जौनपुर। जिले में चोरों के हाैसले बुलंद हैं। अब ऑफिसर्स कॉलोनी भी महफूज नहीं रह गई है। चोरों ने जिले की सूचना अधिकारी के आवास को निशाना बनाया है। घर से दो लाख के आभूषण और कुछ जरूरी कागजात चोर उठा ले गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के लालघाट निवासी मनोकामना राय जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। यहां पर ट्रांजिट हास्टल ऑफिसर्स कॉलोनी में सरकारी आवास में अकेले रहती हैं। शनिवार को कार्यालय बंद होने के बाद अगले दो दिन अवकाश होने के चलते वह कहीं बाहर गई थीं। सोमवार सुबह पड़ोसी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण यादव ने फोन सूचना दी कि उनके चैनल का दरवाजा खुला है। उन्होंने जवाब दिया कि वह घर पर नहीं बाहर हैं। मनोकामना राय के कहने पर डीएसटीओ घर के अंदर गए तो सभी दरवाजों का ताला टूटा था। अंदर आलमारी व लाॅकर टूटा था। उन्होंने चोरी की जानकारी डीएम और एसपी को दी। साथ ही खुद भी आनन फानन में पहुंची। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार सुबह आठ बजे घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर पड़ताल के बाद वहां फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर आलमारी, दरवाजों पर फिंगर प्रिंट के नमूनों को लिया। जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने बताया कि वह घर से दूर रह कर नौकरी कर रही हैं, जब उनका आवास सुरक्षित नहीं रहेगा तो वह काम कैसे करेंगी। इस घटना से महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। यहां पर पुलिस गश्त तक नहीं करती, साथ ही घटनास्थल से चंद कदम की दूरी मियांपुर सिविल लाइंस चौकी, लाइन बाजार, डीएम व एसपी आवास व कार्यालय है। लाइन बाजार प्रभारी निरीक्षक केके चौबे ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन




--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed